
न्यू यारपुर स्थित चित्रगुप्त महापरिवार के तत्वावधान में कायस्थों के आराध्य देव चित्रगुप्त जी महाराज का पूजन
आज न्यू यारपुर स्थित चित्रगुप्त महापरिवार के तत्वावधान में कायस्थों के आराध्य देव चित्रगुप्त जी महाराज का पूजन समारोह धूमधाम से आयोजित किया गया I संस्था के संयोजक, समाजसेवी और बांकीपुर से पूर्व प्रत्याशी रह चुके सूरज सिन्हा ने बताया कि चित्रगुप्त महापरिवार, न्यू यारपुर पटना की सबसे प्राचीनतम संस्थाओं में एक है और इस वर्ष 67 वें पूजा का आयोजन धूमधाम से किया गया I इस मौके पर लगभग 2000 से भी अधिक लोगों ने सामूहिक भोज का आनंद लिया. विशेषकर कायस्थ समाज में जबरदस्त उत्साह का माहौल था. इस अवसर पर संस्था के संस्थापक सदस्य अनिल कुमार सिन्हा की स्मृति में अनिल कुमार सिन्हा मेमोरियल फाउंडेशन की ओर से चित्रगुप्त महापरिवार के 16 वैसे सदस्यों को सम्मानित किया गया जो 3 दशकों से लगातार अभी तक सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय हैं I इस अवसर पर आलोक रंजन, आशीष कुमार सिन्हा, अजीत कुमार, अमित कुमार, अमर कुमार सिन्हा, सुमन कुमार सिन्हा, शशि भूषण सहाय, चन्दन कुमार वर्मा, राजेश कुमार सिन्हा, संजीव कुमार सिन्हा, शंकर मोहन प्रसाद, अभय कुमार, शेखर कुमार सिन्हा, राजेश कुमार श्रीवास्तव, संजीव कृष्ण बरियार, संजीव कुमार सहाय को सम्मानित किया गया I इस अवसर पर सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कायस्थ समाज के लोग अपनी प्रतिभा के बल पर समाज में आगे बढ़े हैं I संस्था के संयोजक सूरज सिन्हा ने बताया कि कायस्थ समाज के लोग कलम की ताकत पर विश्वास करते हैं और यही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है. उन्होंने कहा कि प्रशासनिक, राजनीतिक, कला एवं साहित्य एवं अन्य सामाजिक क्षेत्रों में कायस्थ की भूमिका अग्रणी रही है इस अवसर पर पूर्व सांसद रविंद्र किशोर सिन्हा, सांसद डॉ. अखिलेश प्रसाद सिंह, सांसद रामकृपाल यादव, पद्मश्री डॉ गोपाल प्रसाद सिन्हा, पद्मश्री विमल कुमार जैन, पूर्व मंत्री श्याम रजक, विधायक नितिन नवीन, संजीव चौरसिया, डॉ सुनील कुमार सिंह एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे I