पाॅलीथीन पर लगे प्रतिबंध के पूर्ण क्रियान्वयन हेतु आज से चलाया गया विशेष अभियान

पटना, दिनांक: 08.11.2019
 जिलाधिकारी श्री कुमार रवि को धड़ल्ले से प्लास्टिक कैरी बैग
मिलने की मिल रही थी शिकायत। जिलाधिकारी के निर्देश पर
पाॅलीथीन पर लगे प्रतिबंध के पूर्ण क्रियान्वयन हेतु आज से चलाया
गया विशेष अभियान।
 जिला पदाधिकारी, पटना श्री कुमार रवि के निर्देश पर पटना शहरी क्षेत्र
में प्लास्टिक कैरी बैग पर लगाये गए पूर्णतः प्रतिबंध का क्रियान्वयन
हेतु धाबा दल द्वारा छापामारी अभियान चलाया गया।
 बाँकीपुर अंचल, पटना नगर निगम में आज छापामारी दल द्वारा 150
दुकानों में छापामारी अभियान चलाया गया। छापामारी के क्रम
में कुल 05 कि0ग्रा0 प्लास्टिक जप्त किया गया तथा 9200/- (नौ
हजार दो सौ) रुपये दण्ड की राशि वसूल की गयी।
 पाटलीपुत्र अंचल, पटना नगर निगम में आज छापामारी दल द्वारा 20
दुकानों में छापामारी की गयी। छापामारी के क्रम में कुल 08
कि0ग्रा0 प्लास्टिक जप्त किया गया तथा 14000/- (चैदह हजार) रुपये
दण्ड की राशि वसूल की गयी।
 अजीमाबाद अंचल, पटना नगर निगम में आज छापामारी दल द्वारा 82
दुकानों में छापामारी की गयी। छापामारी के क्रम में कुल 05
कि0ग्रा0 प्लास्टिक जप्त किया गया तथा 700/- (सात सौ) रुपये दण्ड
की राशि वसूल की गयी।


 पटना सिटी अंचल, पटना नगर निगम में आज छापामारी दल द्वारा 36
दुकानों में छापामारी की गयी। छापामारी के क्रम में कुल 2.50
कि0ग्रा0 प्लास्टिक जप्त किया गया तथा 1200/- (एक हजार दो सौ)
रुपये दण्ड की राशि वसूल की गयी।
 कंकड़बाग अंचल, पटना नगर निगम में आज छापामारी दल द्वारा 12
दुकानों में छापामारी की गयी। छापामारी के क्रम में कुल 10
कि0ग्रा0 प्लास्टिक जप्त किया गया तथा 5450/- (पाँच हजार चार सौ
पचास) रुपये दण्ड की राशि वसूल की गयी।
 नूतन राजधानी अंचल, पटना नगर निगम में आज छापामारी दल द्वारा 04
दुकानों में छापामारी की गयी। छापामारी के क्रम में कुल 1.50
कि0ग्रा0 प्लास्टिक जप्त किया गया तथा 2500/- (दो हजार पाँच सौ)
रुपये दण्ड की राशि वसूल की गयी।
 नगर परिषद्् खगौल में आज छापामारी दल द्वारा 34 दुकानों में
छापामारी की गयी। छापामारी के क्रम में 1600/- (एक हजार छः
सौ) रुपये दण्ड की राशि वसूल की गयी।

Share

Related posts:

Leave a Reply