बाढ़ की विभिषिका – बिहार के 16 जिलों की लगभग 75 लाख आबादी का बाढ़ से त्राहिमाम सीएम नीतीश ने पीएम मोदी से मांगी मदद!

by Nishant karpatne

न्यूज़ डेस्क : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से राज्य में आई बाढ़ के प्रभावित लोगों के लिए सहायता मांगी है। पीएम मोदी ने राज्य के अलग अलग मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बाढ़ की समीक्षा की।
बिहार में बाढ़ से अब तक 16 जिलों में 75 लाख आबादी प्रभावित हुई है। आपदा प्रबंधन विभाग से रविवार को प्राप्त जानकारी के मुताबिक सीतामढ़ी, शिवहर, सुपौल, किशनगंज, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, गोपालगंज, पूर्वी चम्पारण बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। इसके अलावा पश्चिम चंपारण, खगड़िया, सारण, समस्तीपुर, सिवान, मधुबनी, मधेपुरा एवं सहरसा जिले भी बाढ़ से प्रभावित हैं ।
विभाग के मुताबिक इन जिलों के 125 प्रखंडों की 1232 पंचायतों में 74 लाख से अधिक आबादी बाढ़ से प्रभावित हुई है। बाढ़ के कारण विस्थापित हुए लोगों को भोजन कराने के लिए 1267 सामुदायिक रसोई की व्यवस्था की गयी है। दरभंगा जिला में सबसे अधिक 15 प्रखंडों की 220 पंचायतों में 20 लाख से अधिक की आबादी बाढ़ से प्रभावित हुई है।
बिहार के बाढ़ प्रभावित इन जिलों में बचाव और राहत कार्य चलाए जाने के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की कुल 33 टीमों की तैनाती की गयी है। बागमती, अधवारा समूह, कमला बलान, गंडक, बूढ़ी गंडक जैसी नदियों में जल स्तर बढ़ने के कारण ये क्षेत्र बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। विभिन्न स्थानों पर कई नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही है

Share

Related posts: