
भाजपा देश की एक मात्र लोकतांत्रिक पार्टी : आर. के. सिन्हा सिर्फ भाजपा में ही मंडल से राष्ट्रीय अध्यक्ष तक का चुनाव लोकतांत्रिक व्यवस्था में होता है : आर. के. सिन्हा
पटना – 20 अगस्त 2019
भाजपा की ओर से चलाये जा रहे संगठन पर्व के तहत आज पी एंड मॉल के पास भाजपा ओबीसी मोर्चा पटना महानगर द्वारा आयोजित सदस्यता अभियान का उद्घाटन करते राज्यसभा सांसद आर. के. सिन्हा ने अभियान की शुरूआत की । इस मौके पर श्री सिन्हा कहा कि भाजपा को छोड़कर देश की और कोई पार्टी लोकतांत्रिक प्रक्रिया में विश्वास नहीं करती, इसलिए तो भाजपा में मंडल से लेकर जिला, जिला से प्रदेश और प्रदेश से राष्ट्रीय अध्यक्ष तक चुनाव लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत पारदर्शिता के साथ किया जाता है। लोकतंत्र पर विश्वास रखने वाली भारतीय जनता पार्टी को लोग पंसद करते हुए स्वेच्छा से इसके सदस्य बन रहे है। उन्होंने कहा कि किसी भी पार्टियों में चुनाव नहीं हो रहा है। अध्यक्ष मनोनित किये जाते है। इससे ज्यादा दुर्भाग्य और क्या होगा। आज सभी पार्टियां परिवार की पार्टियां बनकर रह गयीं है। एक मात्र भारतीय जनता पार्टी है जो सामान्य वर्ग, दबे—कुचले और पिछड़े वर्ग के लोगों को गले लगाती है और सभी को काम करने को प्रोत्साहित करती है। सांसद आर. के. सिन्हा ने लोगों से भाजपा की सदस्यता लेने की अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र में विश्वास करने वाले नागरिकों को लोकतांत्रिक पार्टी का साथ देना चाहिए। ज्यादा से ज्यादा संख्या में आप सदस्य बने और पार्टी के गतिविधियों में भाग लेकर देश के लोकतंत्र को मजबूत बनाये और विकास के पथ पर आगे बढ़ रहे देश को भाजपा का साथ देकर और आगे बढ़ाये।
अभियान में भाग लेते हुए सैकड़ों पुरूष एवं महिला ने स्वेच्छा से भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता अभियान में मुख्य रूप से दीघा विधायक संजीव चौरसिया, भाजपा युवा मोर्चा के संजय गुप्ता, पटना महानगर के मंत्री संजय राय, ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष राम बाबू प्रसाद, प्रवक्ता पिंटू यादव, मंडल अध्यक्ष धमेंद्र कुमार , अभिषेक बिन्नी, रणवीर कुमार, राजकुमार टुनटुन, रुपेश कुमार सिंह, अरुण चक्रवर्ती, ओमप्रकाश मंटू, भाजपा के क्रीड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक सतीश राजू, राहुल सिंह, महामंत्री राजकुमार, चुन चुन कुमार, संजय बाबा, पिंटू यादव, संजय आर्य, भावना शर्मा, शालिनी सिन्हा सहित अन्य पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।