
बाद में बद्री पूर्वे ने कहा कि बिहार और देश ने परिवर्तन का मन बना लिया है। इसलिए किसान, युवा, महिला विरोधी मोदी सरकार का बोरिया बिस्तर बांधकर रवाना होने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि आज देश में संविधान बचाने की लड़ाई है, जिसकी अगुआई श्री राहुल गांधी कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में महागठबंधन एक- एक किसान के लिए, महिलाओं के अधिकारों के लिए, युवाओं के रोजगार के लिए और देश के हर एक एक इंसान के बेहतर भविष्य के लिए काम करेगी।
पूर्वे ने कहा कि महागठबंधन मधुबनी लोकसभा सीट पर पूरी मजबूती और दमखम के साथ चुनाव लड़ रही है। मधुबनी की जनता ने भी जुमलेबाज मोदी सरकार को इस बार सबक सिखाने का मन बना लिया है। बिहार की सभी 40 सीटों महागठबंधन की जीत तय है। बिहार महागठबंधन के साथ्ज्ञ महापरिवर्तन की ओर बढ़ रहा है।