Department of Home Science, Patna Women’s College celebrated National Nutrition Month on 27thSeptember, 2023. Competition was organized on the Topic: Local and Affordable Super Foods.…
पटना : प्राइवेट स्कूल्स एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शामायल अहमद ने बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री डॉ चंद्रशेखर से सचिवालय में मुलाकात…
पटना, 18 फरवरी 2023:- राज्यपाल श्री राजेन्द्र विष्वनाथ आर्लेकर एवं मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज खाजपुरा, नेहरू मार्ग स्थित षिव मंदिर के निकट महाशिवरात्रि शोभा यात्रा के अभिनंदन महोत्सव में सम्मिलित होकर भगवान भोलेनाथ, माॅ पार्वती एवं उनकी सवारी भगवान नंदी की आरती कर पूरे बिहार में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। महाशिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर निकली शोभा यात्रा में शामिल संगठनों को प्रतीक चिन्ह भेंटकर मुख्यमंत्री ने स्वागत किया। महाशिवरात्रि महोत्सव के आयोजकों ने मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिह्न भेंटकर अभिनन्दन किया। शोभा यात्रा में निकली भगवान भोलेनाथ की टोली का भव्य आरती और पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने षिव मंदिर, खाजपुरा जाकर भगवान भोलेनाथ एवं माॅ पार्वती की पूजा अर्चना भी की। आयोजकों ने राज्यपाल एवं मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिह्न भेंटकर उनका अभिनंदन किया। इस मौके पर लेडी गवर्नर, सांसद श्री रविषंकर प्रसाद, सिक्किम के पूर्व राज्यपाल श्री गंगा प्रसाद, विधायक श्री नितिन नवीन, विधायक श्री संजीव चैरसिया, पटना नगर निगम की मेयर श्रीमती सीता साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण, गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे।