मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी जाकर भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना की

पटना, 29 अक्टूबर 2019:- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने चित्रगुप्त
पूजा के अवसर पर गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी जाकर भगवान चित्रगुप्त की
पूजा-अर्चना की एवं राज्य के विकास, सुख-शांति एवं समृद्धि की मंगल
कामना की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी परिसर में
नवनिर्मित परमेश्वरी भवन का उदघाट्न किया।
मुख्यमंत्री का गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी चित्रगुप्त पूजा समिति की
ओर से अंग वस्त्र, प्रतीक चिन्ह् भेंटकर स्वागत किया गया।
इस मौके पर राज्यसभा सांसद श्री आर0के0 सिन्हा, विधान पार्षद
सह गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी चित्रगुप्त पूजा समिति के कार्यकारी अध्यक्ष
डाॅ0 रणवीर नंदन, बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सदस्य श्री
उदयकांत मिश्रा, राज्य सरकार के पूर्व मंत्री श्री रामजतन सिन्हा, बिहार
राज्य नागरिक पर्षद के पूर्व महासचिव श्री अरविंद कुमार सिंह सहित
गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी पूजा समिति के सदस्यगण एवं अन्य गणमान्य
व्यक्ति उपस्थित थे।

Share

Related posts:

Leave a Reply