पटना, 28 मार्च, 2023:- महामहिम राज्यपाल श्री राजेन्द्र
विश्वनाथ आर्लेकर से भारतीय विदेश सेवा के 06 प्रशिक्षु
अधिकारियों- सुश्री शुभ्रा कुमारी, श्री अमन अग्रवाल, श्री अमन
आकाश, श्री लक्ष्य आनंद, श्री राज आनंद एवं श्री अनुराग नयन ने राजभवन
आकर शिष्टाचार मुलाकात की।
मुलाकात के दौरान राज्यपाल ने अधिकारियों से कहा कि
उनके लिए देश हित सर्वाेपरि है। उन्हें बिहार के हित का भी ध्यान
रखना चाहिए। राज्यपाल ने कहा कि बिहार में पर्यटन के विकास की काफी
संभावनाएँ हैं। बाहर के पर्यटकों में भारत के सांस्कृतिक विरासत
एवं ग्रामीण संस्कृति के प्रति काफी उत्सुकता है। बिहार मखाना और
सिल्क के निर्यात के दृष्टिकोण से भी काफी महत्वपूर्ण है। इस राज्य
में जीविका के द्वारा बेहतर कार्य किये जा रहे हंै।
राज्यपाल ने अधिकारियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएँ
देते हुए कहा कि बिहार के आर्थिक विकास में उन्हें हरसंभव
योगदान करना चाहिए।
इस अवसर पर राज्यपाल के प्रधान सचिव श्री राॅबर्ट एल॰
चोंग्थू भी उपस्थित थे।