

पटना, 26 मार्च 2023:- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज लोक
आस्था के महापर्व चैती छठ के दूसरे दिन विधान पार्षद श्रीमती
कुमुद वर्मा, विधान पार्षद श्री संजय मयूख, जदयू प्रदेष महासचिव
श्रीमती प्रतिभा सिंह एवं पूर्व सदस्य, बिहार राज्य खाद्य आयोग श्री
नन्दकिशोर कुशवाहा के आवास पर जाकर खरना का महाप्रसाद ग्रहण किया।
मुख्यमंत्री ने छठी मइया को प्रणाम कर राज्य की सुख, समृद्धि एवं शांति की
कामना की।
इस अवसर पर वित्त, वाणिज्य कर एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री विजय कुमार
चैधरी, सांसद श्री चन्द्रेष्वर प्रसाद चंद्रवंषी, विधान पार्षद श्री संजय
कुमार सिंह उर्फ गाॅधी जी, विधान पार्षद श्री ललन सर्राफ, विधान
पार्षद श्री रवीन्द्र सिंह सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।