हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मंत्री पद का त्याग और समर्थन वापसी का निर्णय समय पर लिया गया निर्णय….

पटना 19 जून 2023 (सोमवार) 

    हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (से०) के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संतोष कुमार सुमन की अध्यक्षता में हम की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के आवास पर सुबह 11:00 बजे से शुरू हुई यह बैठक दोपहर 3:30 बजे तक चली। बैठक की मंच संचालन पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव राजेश पांडेय ने की।

     हम की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक सर्वप्रथम सभी माननीय सदस्यों को पुष्पगुच्छ और साल से सम्मानित कर बैठक की शुरुआत दीप प्रज्वलन कर किया गया ‌।

    बाटी के संस्थापक संरक्षक पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी की गरिमामय उपस्थिति में आयोजित राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में विभिन्न राज्यों से आए हुए राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों के साथ पार्टी के सभी विधायक बैठक में शामिल हुए।

    राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में सभी सम्मानित सदस्यों ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संतोष कुमार सुमन के द्वारा मंत्री पद की त्याग और सरकार से समर्थन वापसी का लिए गए निर्णय पूरी तरह से दलित में लिया गया निर्णय बताया।

  पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी व डॉक्टर संतोष कुमार सुमन हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष को सभी राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों ने आगे के निर्णय के लिए इन दोनों नेताओं को अधिकृत किया आपके द्वारा जो भी निर्णय लिया जाएगा वह सभी राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों के लिए मान्य होगा इसको लेकर सभी सदस्यों ने हाथ उठाकर दलित राज हित में निर्णय लेने के लिए दोनों नेताओं को स्वतंत्र रूप से अधिकृत किया है।

     बैठक के उपरांत डॉ संतोष कुमार सुमन ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों ने आगे के निर्णय के लिए सर्वसम्मति से मुझे और पार्टी के संस्थापक संरक्षक जीतन राम मांझी को अधिकृत किया है। हम जो भी निर्णय लेंगे वह पार्टी और राज्य की जनता के हित में लेंगे।

   डॉक्टर संतोष कुमार सुमन ने कहा कि आज शाम 5:30 बजे महामहिम राज्यपाल से मिलकर सरकार से हम समर्थन वापस लेने का पत्र भी सौंपेंगे। साथ ही रात्रि को हम और हमारे संस्थापक संरक्षक पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी आज रात लगभग 8:00 बजे दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे। दो-तीन दिन के दिल्ली प्रवास के दौरान विभिन्न पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के नेताओं से मुलाकात होने की संभावना है जिसको लेकर आगे हम आप लोगों को अपडेट करते रहेंगे।

    हम के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ संतोष कुमार सुमन की अध्यक्षता में हुई । मंच संचालन पार्टी के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव राजेश पांडे के द्वारा किया गया। 

      राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी के संस्थापक संरक्षक पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी, जेपी वर्मा, जेपी वर्मा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमेश सिंह, डॉ वीरेंद्र कुमार सिंह, डॉ मार्कंडेय प्रसाद, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव राजेश पांडेय, डॉक्टर अनिल कुमार  राष्ट्रीय महासचिव (विधायक), इंजीनियर देवेंद्र मांझी, उमाकांत चौधरी, ज्योति देवी मांझी महासचिव सह राष्ट्रीय महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष (विधायक), प्रफुल्ल मांझी प्रदेश अध्यक्ष सिकंदरा विधायक (विधायक), भागवत लाल वैश्यंत्री, दिलीप यादव, शंकर मांझी, रितेश कुमार उर्फ चुन्नू शर्मा, इंजीनियर नंदलाल मांझी, अमरेंद्र शर्मा शर्मा पंपी शर्मा, जेपी वर्मा राजेश्वर मांझी, कपिल देव मांझी, धर्मेंद्र भुईयां, रामचरित्र सदा, सुनील चौबे, कमलेश सिंह, महेंद्र मांझी, नीलेश सिंह, राजेंद्र यादव, अमरेंद्र कुमार त्रिपाठी, रघुवीर मोची, प्रफुल्ल चंद्र, गीता पासवान, सुनीता अशोक, श्यामसुंदर शरण रंजीत कुमार उर्फ़ रंजीत चंद्रवंशी, बिंदेश्वर कुमार, राजन सिद्दीकी, रंजन सिंह, धर्मेंद्र कुमार उर्फ धर्म सिंह, विजय यादव, रविंद्र शास्त्री, नीतीश दांगी, राज गौतम, डॉ शशि कुमार, कौशलेंद्र कुमार, रोहित सिंह, पूजा सिंह, इंद्रजीत गोस्वामी, अजय राय, आरके दत्ता, कमाल परवेज, राधेश्याम प्रसाद, वरुणेश विजय आदि हम राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य बैठक में मौजूद थे।

Share

Related posts: