मुख्यमंत्री ने बिहार संग्रहालय का
भ्रमण कर निरीक्षण किया, अधिकारियों
को दिये आवष्यक निर्देष

 संस्कृति और विरासत बिहार की पूॅजी
रही है। नई पीढ़ी को बिहार के
गौरवषाली इतिहास को जानने और
समझने के बाद काफी प्रसन्नता होगी-
मुख्यमंत्री

पटना, 28 मार्च 2022:- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज बिहार
संग्रहालय का भ्रमण कर निरीक्षण किया और अधिकारियों को
आवष्यक निर्देष दिये। निरीक्षण के दौरान वहाॅ के प्रदर्षों का
अवलोकन कर मुख्यमंत्री ने विस्तृत जानकारी ली। मुख्यमंत्री ने अध्ययन
केन्द्र, दीर्घा, बाल दीर्घा, वन्य जीव, विभिन्न राजवंषों के
इतिहास सहित सिक्के, मूर्ति, अन्य अवषेषों का बारिकी से अवलोकन
कर विस्तृत जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के परामर्शी सह बिहार संग्रहालय
के महानिदेषक श्री अंजनी कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री को बिहार
संग्रहालय के विभिन्न दीर्घाओं के प्रदर्षों के संबंध में
विस्तृत जानकारी दी तथा बताया कि आधुनिक तकनीक के माध्यम से भी
यहाॅ के प्रदर्षों के संबंध में भी लोग अवगत हो सकते हैं,
इसकी भी व्यवस्था की गयी है।
निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि संस्कृति और विरासत
बिहार की पूॅजी रही है। प्रदर्षों को ठीक ढ़ंग से सुरक्षित
रखने की पूरी व्यवस्था की जाय। बिहार के समृद्ध इतिहास को नई
पीढ़ी को जानकारी देने के लिये अंतर्राष्ट्रीय स्तर का बिहार
संग्रहालय बनाया गया है। पुरातात्विक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण
अवषेषों को यहाॅ सुरक्षित रखा गया है ताकि बिहार के

गौरवषाली इतिहास के बारे में एक-एक चीज की जानकारी लोगों
को मिल सके।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देष देते हुये कहा कि
सभी प्रदर्षों के बारे में हिन्दी और अंगे्रजी में विस्तृत रूप से
लिखवायें ताकि लोगों को एक-एक चीज की जानकारी सहज ढ़ंग से
मिल सके। जो भी अवषेष यहाॅ रखे गये हैं, वो कहाॅ से मिले
हैं, उनका काल खण्ड क्या है, उनसे संबंधित ऐतिहासिक तथ्य क्या
हैं, इन सब चीजों के बारे में ठीक ढ़ंग से बड़े अक्षरों में
लिखवायें ताकि नई पीढ़ी उसे देखने के साथ-साथ पूरी तरह समझ
सके और उन्हें अपने पौराणिक इतिहास के बारे में आइडिया मिल
सके। नई पीढ़ी को बिहार के गौरवषाली इतिहास को जानने और
समझने के बाद उन्हें काफी प्रसन्नता होगी।


निरीक्षण के दौरान षिक्षा मंत्री श्री विजय कुमार चैधरी,
मुख्यमंत्री के परामर्शी सह बिहार संग्रहालय के महानिदेषक श्री अंजनी
कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, मुख्यमंत्री के
प्रधान सचिव डाॅ0 एस0 सिद्धार्थ, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त परामर्षी श्री
मनीष कुमार वर्मा, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार,
कला-संस्कृति एवं युवा विभाग की सचिव श्रीमती बंदना प्रेयसी,
मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह सहित अन्य वरीय
अधिकारी मौजूद थे।

Share

Related posts: