भूमिहार महिला समाज के द्वारा रिमझिम बरसे सावन कार्यक्रम में महिलाओं ने जमकर जलवे दिखाए

आज दिनांक 20.8.23 को प्रथम भूमिहार महिला समाज के द्वारा रिमझिम बरसे सावन कार्यक्रम में महिलाओं ने जमकर
के जलवे दिखाए तो सारा हॉल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। फिल्म एवं परंपरिक सावन गीतों पर महिलाओं ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी।

मौका था प्रथम भूमिहार महिला समाज की ओर से रिमझिम बरसे सावन मिलन का। कार्यक्रम का आयोजन रविवार को एक स्थानीय होटल में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन पद्मश्री डॉक्टर शांति राय, विशिष्ट अतिथि डॉ रागिनी रानी एवं संस्था के संस्थापिका उषा सिन्हा, मुक्ता शर्मा, दिव्या शर्मा, अनामिका शर्मा, नीरू ,रीनीता सिंह नीरा सिंह सहित अन्य महिलाओं ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।

इसके बाद कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने स्वगत अतिथियों स्वागत शॉल एवं पुष्प कुछ देकर किया। इसके बाद कार्यक्रम में महिलाओं ने डीजे के धुन रैंप वॉक कर लोगों को आकर्षित किया।सावन में मोरनी बनके नाचू सांवरिया तेरे प्यार में, सावन में लग गई आग, थम के बरस, जैसे गीतों पर महिलाओं के डांस के साथ ही कार्यक्रम में कई प्रतियोगिता का दौर चला ,जिसमें मेहंदी प्रतियोगिता, केश सज्जा, परिधान एवं कजरी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इस प्रतियोगिता में विजेता को सम्मानित किया गया। इन खेलों को महिलाओं ने खूब सराहा। कार्यक्रम में एक से बढ़कर एक लजीज व्यंजन की व्यवस्था की गई जिसमें महिलाओं ने जमकर लुफ्त उठाया।

Results

सावन क्वीन -रोहिणी वत्स
1st रनर अप रितु शर्मा
2nd रनर अप प्रेमलता शर्मा
मेहंदी में
रिंकू, संगीता, रंजना
कजरी गायन में
जनक किशोरी
केश सज्जा में
मणि माला, सुचित्रा, पुनीता

Share

Related posts: