सचिव, सूचना एवं जन-सम्पर्क, सचिव, स्वास्थ्य एवं अपर पुलिस महानिदेशक पुलिस मुख्यालय ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम को लेकर किये जा रहे कार्यों की अद्यतन जानकारी दी


पटना, 05 जून 2020:- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के निर्देश पर
सचिव सूचना एवं जन-सम्पर्क श्री अनुपम कुमार, सचिव स्वास्थ्य श्री लोकेश कुमार
सिंह एवं अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस मुख्यालय श्री जितेन्द्र कुमार ने कोरोना
संक्रमण की रोकथाम को लेकर सरकार द्वारा किये जा रहे कार्यों के सम्बन्ध
में अद्यतन जानकारी दी।
सचिव, सूचना एवं जन-संपर्क श्री अनुपम कुमार ने बताया कि कोरोना संक्रमण
की वर्तमान स्थिति को लेकर सभी आवश्यक कदम उठाये जा रहे हैं। माननीय
मुख्यमंत्री द्वारा लगातार इसकी समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए जा रहे हैं। आज 5
जून को सम्पूर्ण क्रांति दिवस, कबीर जयंती के साथ-साथ विश्व पर्यावरण दिवस
के अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री ने “कोरोना-मानवता को प्रकृति का संदेश”
विषय पर आयोजित वेबिनार को संबोधित किया है। इस वेबिनार को भारत सरकार
के पूर्व सचिव, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय श्री सी0 के0 मिश्रा जी
तथा महानिदेशक टेरी (ज्म्त्प्) डॉ0 अजय माथुर जी ने भी संबोधित
किया।
श्री अनुपम कुमार ने बताया कि वेबिनार में जल-जीवन हरियाली अभियान के
संबंध में भी विस्तृत जानकारी दी गयी। मुख्यमंत्री ने वेबिनार को
संबोधित करते हुये कहा कि झारखंड से बंटवारे के बाद बिहार का हरित
आवरण 9 प्रतिशत रह गया था। वर्ष 2012 में हरियाली मिशन की शुरूआत की
गयी और 24 करोड़ वृक्षारोपण का लक्ष्य रखा गया जिसमें 22 करोड़ से
ज्यादा वृक्षारोपण किया गया। अब राज्य का हरित आवरण 15 प्रतिशत हो गया है
और 17 प्रतिशत हरित आवरण प्राप्त करने के लक्ष्य पर काम किया जा रहा है। इसके लिए
वन विभाग काम कर रहा है। बिहार पृथ्वी दिवस 9 अगस्त के दिन 2 करोड़ 51
लाख पौधे पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग एवं अन्य लोगों की
सहभागिता से लगाये जायेंगे। इसके अलावा मौसम के अनुकूल फसल चक्र को
प्रोत्साहित किया जा रहा है। बिहार के सभी जिलों में फसल अवशेष प्रबंधन
के लिए कार्य किये जा रहे हैं। लोगों को फसल अवशेष नहीं जलाने के
लिए प्रेरित किया जा रहा है। गंगा नदी के पानी को बरसात के चार महीने में
अपलिफ्ट करके राजगीर, बोधगया, गया, नवादा में स्टोर किया जाएगा और उसे
संख्या-
594
05/06/2
020

शुद्ध कर पेयजल के रूप में घरों में आपूर्ति की जायेगी, इस संबंध में भी
चर्चा की गयी।
सचिव, सूचना एवं जन-संपर्क ने बताया कि अभी ब्लॉक क्वारंटाइन सेंटर्स
की संख्या 9,797 है जिनमें 3 लाख 26 हजार 655 लोग आवासित हैं। ब्लॉक
क्वारंटाइन सेंटर्स में अब तक 15 लाख 12 हजार 470 लोग आवासित हो
चुके हैं। इनमे से 11 लाख 85 हजार 815 लोग क्वारंटाइन की निर्धारित
अवधि पूरी कर अपने घर वापस जा चुके हैं। रोजगार सृजन पर सरकार का विशेष
ध्यान है और सभी संबंधित विभाग रोजगार सृजन को लेकर किये जा रहे
कार्यों की निरंतर मॉनिटरिंग कर रहे हैं। लॉकडाउन पीरियड से लेकर अभी
तक लगभग 4 लाख 42 हजार योजनाओं के अंतर्गत 4 करोड़ 93 लाख मानव
दिवसों का सृजन किया जा चुका है।

सचिव, सूचना एवं जन-सम्पर्क,…………….2
स्वास्थ्य विभाग के सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह ने बताया कि अब तक
कुल 91,903 सैंपल्स की जांच की गयी है और अब कोरोना पॉजिटिव मरीजों
की संख्या 4,551 हो गयी है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 131
पॉजिटिव मामले सामने आये हैं। 24 घंटे में 113 लोग स्वस्थ हुए हैं
और अब तक कुल 2,233 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक होकर अपने घर वापस जा
चुके हैं। बिहार के 38 जिलों में कोरोना संक्रमण के 2,288 एक्टिव
मामले हैं। अब तक कोरोना संक्रमित 29 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी
है। 3 मई के बाद बाहर से बिहार आने वाले लोगों में से 3,311
व्यक्तियों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुयी है जिसमें दिल्ली से 795,
महाराष्ट्र से 778, गुजरात से 538, हरियाणा से 295, उत्तर प्रदेश से 187,
राजस्थान से 127, पश्चिम बंगाल से 113 सहित अन्य राज्यों से आनेवाले लोग
शामिल हैं।
सचिव, स्वास्थ्य ने बताया कि जांच की क्षमता निरंतर बढ़ायी जा रही है।
हमारा यह प्रयास है कि हम हर जिले में जांच कर सकें। 6 जगहों पर
आर0टी0पी0सी0आर0 और भागलपुर में एक जगह सी0वी0 नेट बेस्ड जांच की
जा रही है। इसके अलावा 20 जगहों पर ट्रूनेट मशीन से जांच की जा रही
है। वर्तमान में 24 जिले में कोविड-19 की जांच चल रही है। एक सप्ताह
के अंदर सभी 38 जिलों में जांच की व्यवस्था कर दी जायेगी।
अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस मुख्यालय श्री जितेन्द्र कुमार ने बताया कि गृह
मंत्रालय द्वारा जारी की गयी नई गाइडलाइन्स का 1 जून 2020 से अनुपालन कराया
जा रहा है। 1 जून से अब तक कुल 10 एफ0आई0आर0 दर्ज की गयी हैं और
14 लोगों की गिरफ्तारियां हुयी हैं। 3,787 वाहन जब्त किये गये हैं।
इससे कुल 1 करोड़ 14 लाख 70 हजार 300 रुपये की राशि जुर्माने के रूप में
वसूल की गयी है। पिछले 24 घंटे में अवरोध पैदा करने के कारण 1
एफ0आई0आर0 दर्ज की गयी है और 2 लोग गिरफ्तार हुए हैं। इस दौरान
1271 वाहन जब्त किये गये हैं और 25 लाख 55 हजार 500 रूपये जुर्माने के रूप
में वसूल किये गये हैं। कोविड-19 से निपटने के लिये उठाये जा रहे

कदमों और नई दिशा निर्देशों का पालन करने में अवरोध पैदा करने
वालों के खिलाफ सख्ती से कदम उठाये जा रहे हैं।

Share

Related posts: