पटना। 23 अक्टूबर
कहते हैं न कि अगर सच्ची लगन और निष्ठा हो तो कोई भी काम मुश्किल नहीं होता। जी हां, हम बात कर रहे हैं बिहार के छपरा की रहने वाली बेटी ऋषिका सिंह चंदेल के बारे में। जिन्होंने छोटी सी शहर से बाहर जाकर अपने मुकाम को हासिल कर दिखाया है। ऋषिका सिंह चंदेल ने मुंबई जैसे शहर में अपनी एक अलग पहचान बनाने में कामयाबी हासिल की है।

‘दामिनी’ के किरदार में दर्शकों के दिलों पर राज कर रहीं ऋषिका सिंह चंदेल
‘दामिनी’ के किरदार में ऋषिका दर्शकों के दिलों पर राज
ऋषिका सिंह चंदेल दूरदर्शन पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक ‘नयी सोच’ में दामिनी बनकर उभरी हैं। मुख्य नायिका की भूमिका ‘दामिनी’ के किरदार में ऋषिका दर्शकों के दिलों पर राज कर रहीं हैं। ऋषिका सिंह स्नैपडील, अमैजन के लिए ऐड भी कर चुकी है। वे बिहार की चर्चित आंख अस्पताल दिव्य दृष्टि की ब्रांड अंबेस्डर भी हैं। उनकी पढ़ाई लिखाई पटना में हुई हैं। 12 वीं के बाद ऋषिका सिंह ने नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर इन जर्नलिज्म की पढ़ाई की है। उसके बाद मुंबई पहुंचीं। ऋषिका को पहला ब्रेक कलेक्टर बहू (दूरदर्शन) मे मिला। फिर दुलारी, गोतिया, सीआईडी, सावधान इंडिया, क्राईम पेट्रोल, भाभी जी घर पर है, कलर्स टीवी के लिए विद्या शो कर चुकी है।
परिश्रम से मिलता है मुकाम
ऋषिका सिंह चंदेल कहती हैं कि बिहार में प्रतिभा की कमी नही है और बिहारी प्रतिभा को किसी के बलबूते नहीं बल्कि कठिन परिश्रम के बदौलत कोई मुकाम मिलता है। बिहारी प्रतिभा दूसरे राज्यों में जाकर बिहार का नाम रोशन करते हैं। वह बिहार में संसाधन या ट्रेनिंग सेंटर की कमी महसूस करती है। ऋषिका जिस ख्वाब को संजो कर छोटे से छपरा जैसे शहर से निकलकर मुंबई जैसे महानगरों अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब हो रही हैं।