
जिलाधिकारी श्री कुमार रवि ने आज दिनांक-19.01.2020 को आयोजित
होने वाले राज्य व्यापी मानव श्रृंखला की तैयारी एवं समीक्षा हेतु
गाँधी मैदान का निरीक्षण किया तथा चल रही तैयारियों का जायजा
लिया।
जिलाधिकारी ने बताया कि जल-जीवन हरियाली, नशामुक्ति बाल विवाह
एवं दहेज प्रथा के उन्मूलन जागरूकता के उद्देश्य से दिनांक-19.01.
2020 को राज्य व्यापी मानव श्रृंखला को कार्यक्रम आयोजित है।
उक्त क्रम में पटना जिले से मेन रूट, सब रूट एवं अन्य रूट मिलाकर कुल
708 कि0मी0 की दूरी में मानव श्रृंखला बनाया जाना है। पटना
जिले का मेन रूट राजेन्द्र पुल मोकामा से कोईलवर पुल बिहटा तक
है।

जिलाधिकारी ने बताया कि गाँधी मैदान पटना इस आयोजन का मुख्य
केन्द्र बिन्दु है। गाँधी मैदान से सभी दिशाओं के लिए मानव
श्रृंखला का निर्गम होगा, जो सीमावर्ती जिलों की सीमा होते हुए
राज्य के अन्य जिला तक जायेगा।
गाँधी मैदान गेट नं0-01 से फ्रेजर रोड, डाकबंगला, बेली रोड,
सगुना मोड़, दानापुर केन्द्र आरा गोलम्बर, मनेर, बिहटा होते
हुए भोजपुर जिले की सीमा तक। गेट नं0-07 से अशोक राजपथ
दीदारगंज, फतुहाॅ, खुशरूपुर, बख्तियारपुर, अथमलगोला, बाढ़,
पंडारक, मोकामा होते हुए राजेन्द्र पुल तक। गेट नं0-05 से
दीघा रोड होते हुए आरा गोलम्बर दानापुर कैन्ट के समीप मेन
रूट की मानव श्रृंखला तक। गेट नं0-10 से एक्जिविशन रोड फ्लाई
ओवर से कंकड़बाग, पुराना बाईपास होते हुए जीरो माईल तक
एवं वहाँ से महात्मा गाँधी सेतु पीपा पुल (वैशाली जिला की
सीमा) तक तथा पटना-गया रोड में सम्पतचक होते हुए जहानाबाद
जिले की सीमा तक जायेगी।

जिलाधिकारी ने बताया कि गाँधी मैदान के अंदर मानव श्रृंखला से
बिहार का नक्शा तैयार कराया जायेगा। नक्शा हेतु स्केच, मंच आदि
के संबंध में कार्रवाई शिक्षा विभाग के द्वारा की जा रही है।
मानव श्रृंखला में भाग लेने वाले प्रतिभागियों की सूची जिला
स्तर पर तैयार की जा रही है।
गाँधी मैदान के निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया
कि मीडिया प्रतिनिधियों का प्रवेश गेट नं0-12 से होगा।
आयोजक एवं प्रशासन की गाड़ियों का प्रवेश गेट नं0-01 से
होगा। पासधारी लोग गेट नं0-13 से प्रवेश करेंगे।
जिलाधिकारी ने बताया कि पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की जाय। मानव
श्रृंखला में 18 लाख लोगों की भाग लेने की संभावना है।
गाँधी मैदान में 4880 लोग शामिल होंगे। गाँधी मैदान
में मानव श्रृंखल में शामिल होने वाले प्रतिभागियों को कैप
उपलब्ध कराया जायेगा।

निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी श्री कुमार रवि के साथ उप विकास
आयुक्त श्री सुहर्ष भगत, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री उपेन्द्र शर्मा,
पुलिस अधीक्षक यातायात श्री डी0 अमरकेश, पुलिस अधीक्षक मध्य श्री विनय
तिवारी, विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी श्री जैनेन्द्र कुमार, अपर जिला
दण्डाधिकारी राजस्व श्री राजीव कुमार श्रीवास्तव, अपर जिला दंडाधिकारी
विधि-व्यवस्था श्री कृष्ण कन्हैया प्रसाद सिंह सहित सभी संबंधित
पदाधिकारी उपस्थित थे।