आर सी पी ने जदयू की तरफ से बिहार के चुनावी बिसात पर पासे फेकने शुरू कर दिया है

निशांत करपटने पटना 
खासम खास रहे हैं आर सी पी सिंह  .. नीतीश कुमार के!  अलटी पलटी  सियासत के माहिर  नीतीश जी के ही रास्ते  उनके लेफ्टिनेंट के चल निकलने की बात से  बिहार के सियासी गलियारे गर्म थे  खबरें उड रही थी  कि   आर  सी पी  भगवा रंग में सीधे सीधी  रंगने वाले हैं   लेकिन यह अफवाह साबित हो गया    अब  आर सी पी ने जदयू की तरफ से बिहार के  चुनावी बिसात पर पासे फेकने शुरू कर दिया है रैली, सम्मेलन, चुनावी तैयारी के बाबत दौरों की खबरें आनी शुरू हो चुकी है चलिए जनता को अब लगभग स्पष्ट हो गया है कि आर सी पी भगवा संग भले चुनावी ताल मेल में हों  लेकिन जदयू के हरे रंग में ही  चुनावी चौपड़ खेलते दिखेंगे. सभी जानते हैं कि आर सी पी  जदयू के चुनावी रणनीतिकार रहे हैं  और जदयू संगठन के  कुशल  भरोसे मंद,  प्रबंधन के लिए उनकी  ख्याति रही है    अब उनका , पार्टी के लिए,  बिहार में चुनावी पतवार थामना  , जदयू के लिए शुभ संकेत है

Share

Related posts: