संस्कार इंटरनेशनल स्कूल में महिला दिवस

महिलाएं आज हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। चाहे वह शिक्षा का क्षेत्र हो या रक्षा, विज्ञान का हो या फिर स्वास्थ्य। महिलाएं हर क्षेत्र में हमारे देश में सर्वोच्च पदों पर आसिन हैं। ये बातें शनिवार को संस्कार इंटरनेशनल स्कूल में महिला दिवस को लेकर आयोजित एक कार्यक्रम में संस्था के निदेशक परशुराम सिंह ने कहीं। उन्होंने स्टूडेंट्स से कहा कि सबसे पहले महिलाओं को साक्षर होना होगा। तभी हमारे समाज, राज्य और देश का सर्वांगीण विकास हो पाएगा। इस दौरान स्टूडेंट्स को होली मनाने का तरीका भी बताया गया। साथ ही उन्हें पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। उन्हें बताया गया कि आप सब जल-जीवन-हरियाली के तहत अपने आस-पास पेड़-पौधे लगाएं। पानी का बचाव करें। इस अवसर पर अभास रंजन, राजीव, नीलू, सुनीता आदि उपस्थित थीं।

Share

Related posts:

Leave a Reply