Global media Update tech Update & Automobile Life Style & Entertainment

पटना, 19 फरवरी 2026। बिहार की महिला उद्यमिता को नया आयाम देने वाला महिला उद्यमी फागुनोत्सव–2026 गुरुवार को पटना स्थित ज्ञान भवन में भव्य रूप से शुरू हुआ। इस पांच दिवसीय मेले (19 से 23 फरवरी) का आयोजन बिहार महिला उद्योग संघ द्वारा किया गया है, जिसमें बिहार सहित अन्य राज्यों की 225 महिला उद्यमियों ने अपने उत्पादों के स्टॉल लगाए हैं।
कार्यक्रम का उद्घाटन बिहार सरकार के उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल तथा खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह ने संयुक्त रूप से किया।

Amazon: दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म, जहां आपको बेहतरीन डील्स और विश्वसनीय प्रोडक्ट्स मिलते

उद्योग मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि यह आयोजन केवल एक व्यापार मेला नहीं, बल्कि महिलाओं की मेहनत, आत्मविश्वास और आत्मनिर्भरता का उत्सव है। उन्होंने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के माध्यम से महिला उद्यमिता को बढ़ावा दिया जा रहा है और बिहार की महिलाएं तकनीक, उत्पादन, सेवा और स्टार्ट-अप सेक्टर में नई पहचान बना रही हैं।


खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेशी सिंह ने कहा कि बिहार में महिला उद्यमियों की संख्या नौ लाख के पार पहुंच चुकी है, जो राज्य की बदलती सामाजिक और आर्थिक तस्वीर को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि महिलाएं अब घर की चौखट से बाहर निकलकर हर क्षेत्र में सशक्त उपस्थिति दर्ज करा रही हैं।
संघ की अध्यक्ष उषा झा ने बताया कि इस मेले का उद्देश्य महिला उद्यमियों को एक ऐसा मंच प्रदान करना है, जहां वे अपने उत्पादों की बिक्री और ब्रांडिंग कर सकें।
मेले में सिल्क और हैंडलूम परिधान, आभूषण, सत्तू, पापड़, अचार, मिथिला पेंटिंग, टिकुली और सिक्की आर्ट, होम डेकोर, 3D प्रिंटेड उत्पाद, रोबोटिक्स समेत कई नवाचार आधारित उत्पाद आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

पटना स्थित होमग्रोन लाउंजवियर ब्रांड ‘मर्मे (Mermey)’ की भागीदारी मेले में विशेष चर्चा का विषय रही। स्टॉल संख्या C6 पर मौजूद इस स्टार्ट-अप ने आधुनिक डिजाइन और स्थानीय पहचान के संयोजन से आगंतुकों का ध्यान खींचा।
‘मर्मे’ इस बात का उदाहरण बनकर उभरा कि किस प्रकार स्थानीय स्तर पर विकसित ब्रांड प्रभावी मार्केटिंग और आकर्षक प्रस्तुति के माध्यम से मजबूत बाजार पहचान बना सकते हैं।



कार्यक्रम में एमएसएमई डीएफओ पटना की सहायक निदेशक स्वेता, नाबार्ड के डीजीएम भोला प्रसाद सिंह, सिडबी की महाप्रबंधक अनुभा प्रसाद, एआईसी के सीईओ डॉ. विजय प्रकाश, बीआईए के निदेशक रामलाल खेतान, सीआईएमपी के निदेशक डॉ. राणा सहित संघ की उपाध्यक्ष इंदु अग्रवाल, डॉ. पूर्णिमा रॉय, किरण रंजन, संयुक्त सचिव अंकिता, सचिव मेनका सिन्हा, साधना झा, प्रियंका, अम्बिका देव, सुष्मिता, प्रिया और रुचि चौधरी उपस्थित रहीं।
Auto Amazon Links: No products found.