बिहार चैम्बर द्वारा आम बजट 2025-2026 का स्वागत

बिहार चैम्बर ऑफ कॉमर्स एण्ड इण्डस्ट्रीज ने आज माननीया केन्द्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण द्वारा संसद में वित्तीय वर्ष 2025-2026 के लिए पेश केंद्रीय बजट 2025-2026 का स्वागत करते हुए कहा कि यह बजट सबको साथ लेकर चलने और समावेशी विकास पर केंदित है।

दिए गए लिंक पर क्लिक करें और Amazon पर ऑनलाइन करें खरीद Amazon: दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म, जहां आपको बेहतरीन डील्स और विश्वसनीय प्रोडक्ट्स मिलते

चैम्बर अध्यक्ष सुभाष कुमार पटवारी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए बताया कि बजट में बिहार में नेशनल इंस्टीच्यूट ऑफ फूड टेकनोलॉजी एवं मखाना के लिए अलग बोर्ड का गठन, पटना एवं बिहटा एयरपोर्ट का विस्तार के साथ-साथ ग्रीन फील्ड एयरपोर्ट का निर्माण, मिथिलांचल में पश्चिम कोसी नहर योजना के लिए अलग से बजट देने, बुद्ध से जुड़े पर्यटक स्थलों का विकास, आईआईटी पटना का विस्तार किए जाने, एक सौ से अधिक कानूनों को गैर आपराधिक बनाने, आयकर छूट की सीमा को 12 लाख किए जाने, टैक्सपेयर्स की सुविधा के लिए नया आयकर विधेयक लाने की घोषणा स्वागतयोग्य है।

पटवारी ने कहा कि सुक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों के लिए लोन गारंटी सीमा को 5 करोड़ से बढ़ाकर 10 करोड़ किए जाने, स्टार्टअप को 20 करोड़ तक का कर्ज, नए उद्योगपतियों को 2 करोड़ तक का कर्ज आदि की घोषणा औद्योगिक विकास को गति देने में सहायक होगा। सभी एमएसएमई के वर्गीकरण के लिए निवेश और टर्नओवर की सीमा को क्रमशः 2.5 गुणा बढ़ाने एवं कारोबार सीमा दोगुणा तक बढ़ाने की घोषणा उन्हें आगे बढ़ने और युवाओं के लिए रोजगार पैदा करने का आत्मविश्वास मिलेगा। निर्यातक एमएसएमई के लिए 20 करोड़ तक के सावधि कर्ज की सुविधा से एक्सपोर्टर को बढ़ावा मिलेगा ।

पटवारी ने कहा कि राज्य के उद्यमी एवं व्यवसायियों को ऐसी आशा थी कि इस बार के बजट में बिहार जैसे पिछड़े राज्य के आर्थिक विकास हेतु अपेक्षित विशेष योजना या विशेष पैकेज की घोषणा की जाएगी उस पर बजट में कुछ नहीं कहा गया है।

ALSO READ  Governor met Chief Minister Shri Nitish Kumar congratulated on his birthday.Nitish turned 73 today

पटवारी ने कहा कि बजटीय घोषणाओं से किसानों, एमएसएमई एवं छोटे व मध्यमवर्गीय लोग लाभान्वित होंगे । राष्ट्रीय परिपेक्ष में सम्पूर्ण सामाजिक उत्थान के हिसाब से इस बजट को सराहनीय कहा जा सकता है।

patnaites.com
Share your love
patnaites.com
patnaites.com

Established in 2008, Patnaites.com was founded with a mission to keep Patnaites (the people of Patna) well-informed about the city and globe.

At Patnaites.com, we cater Hyperlocal Coverage to
Global and viral news and views. ensuring that you are up-to-date with everything from sports events to campus activities, stage performances, dance and drama shows, exhibitions, and the rich cultural tapestry that makes Patna unique.

Patnaites.com brings you news from around the globe, including global events, tech developments, lifestyle insights, and entertainment news.

Articles: 1589