Global media Update tech Update & Automobile Life Style & Entertainment

पटना। पटना विमेंस कॉलेज (स्वायत्त) के जनसंचार विभाग द्वारा एपेजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन (AIMC), नई दिल्ली के सहयोग से “डिजिटल फिल्ममेकिंग: ड्रोन एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के उपयोग” विषय पर आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला का सफल समापन हुआ।

कार्यशाला के दूसरे दिन का सत्र पूर्णतः व्यावहारिक गतिविधियों पर केंद्रित रहा। विद्यार्थियों को वास्तविक फिल्म निर्माण की प्रक्रिया से परिचित कराने के उद्देश्य से उन्हें दो टीमों में विभाजित किया गया। ग्रुप ‘ए’ — “बटवा” (सेमेस्टर 4 एवं 6) तथा ग्रुप ‘बी’ — “इमोजी” (सेमेस्टर 2) ने कॉलेज परिसर में फिल्मांकन कर प्रोडक्शन और पोस्ट-प्रोडक्शन की प्रक्रिया को अनुभव किया।
Amazon: दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म, जहां आपको बेहतरीन डील्स और विश्वसनीय प्रोडक्ट्स मिलते



सत्र के दौरान छात्रों को आइडिया डेवलपमेंट, स्क्रिप्ट लेखन तथा निष्पादन की बारीकियों से अवगत कराया गया। फिल्म निर्माण (प्रोडक्शन) की प्रक्रिया का मार्गदर्शन प्रो. मुदिता राज एवं प्रो. नवीन गौतम ने किया, जबकि पोस्ट-प्रोडक्शन और एडिटिंग सत्र का संचालन प्रो. अंकित कुमार माल्यान ने किया।

इस दौरान कॉलेज की पूर्व छात्रा अंजलि राजश्री (सत्र 2021–24) ने भी तकनीकी सहयोग प्रदान किया।कार्यक्रम के अंत में छात्रों द्वारा निर्मित लघु फिल्मों की स्क्रीनिंग की गई, जिसके पश्चात विशेषज्ञों द्वारा फीडबैक सत्र आयोजित हुआ। अतिथियों को सम्मानस्वरूप मधुबनी पेंटिंग भेंट की गई। कार्यशाला का समापन जनसंचार विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ. अपराजिता पाठक द्वारा दिए गए धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

Auto Amazon Links: No products found.