Global media Update tech Update & Automobile Life Style & Entertainment

पटना। भारतीय सेना द्वारा हाल ही में किए गए सफल ‘ऑपरेशन सिंदूर’ में दिखाए गए अदम्य साहस और वीरता पर पूरा देश गर्व महसूस कर रहा है। सेना की इस कार्रवाई ने न केवल भारत की सैन्य शक्ति का परिचय दुनिया को दिया, बल्कि देशवासियों के मन में गर्व और सम्मान की भावना को और प्रगाढ़ कर दिया। इसी गौरव को साझा करने और सेना के प्रति सम्मान प्रकट करने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी की ओर से पटना में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया।
Amazon: दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म, जहां आपको बेहतरीन डील्स और विश्वसनीय प्रोडक्ट्स मिलते
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री दिलीप जयसवाल एवं कुम्हरार से विधायक व वरिष्ठ नेता माननीय अरुण कुमार सिन्हा के नेतृत्व में यह तिरंगा यात्रा एनआईटी मोड़ से आरंभ होकर सुल्तानगंज होते हुए चौधरी टोला स्थित पेट्रोल पंप के पास सम्पन्न हुई।

इस अवसर पर भाजपा पटना महानगर के अध्यक्ष रूप नारायण मेहता, प्रदेश मंत्री रत्नेश कुशवाहा, अभिषेक कुमार, आशीष सिन्हा, वार्ड पार्षद सीमा वर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं आम नागरिक उपस्थित रहे।
तिरंगा यात्रा में भाग लेने वाले प्रमुख नेताओं में टी. एन. सिंह, सतीश गुप्ता, अनुराग कुमार, अमित सिन्हा, लल्लू मेहता, रमेश यादव, आदित्य मेहता, ब्रजकिशोर कसेरा, अरविंद कुमार, सौरभ भट्टाचार्य, संजय साहनी, श्याम सुंदर रजक, महाराज महतो, मनोरंजन सिंह, राजू सिन्हा, सुमित श्रीवास्तव, सतीश पप्पू, कमलेश कुमार, निरंजन कुमार, पंकज कुमार, संजय ठाकरे, हीरा सिंह, अनुराग मंटू, बैद्यनाथ पप्पू, आरती गुप्ता, मोनिका सिन्हा, बेबी सिन्हा आदि शामिल थे।
इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से भाजपा ने न केवल भारतीय सेना के प्रति आभार और समर्थन व्यक्त किया, बल्कि देशवासियों से भी अपील की कि वे सेना के साहस और बलिदान को हमेशा स्मरण रखें। यात्रा के दौरान देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा और देश के प्रति एकता, अखंडता और समर्पण की भावना का अद्भुत प्रदर्शन देखने को मिला।
Auto Amazon Links: No products found.