Global media Update tech Update & Automobile Life Style & Entertainment

दिनांक 18/02/2026 को आर.पी.एम. महाविद्यालय में हेल्थ सेंटर द्वारा नियमित स्वास्थ्य परीक्षण संबंधी कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के महत्व के बारे में छात्राओं को अवगत कराया गया तथा छात्राओं की नि:शुल्क नियमित स्वास्थ्य जांच की गई।



कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या (प्रो.) डॉ. पूनम के द्वारा किया गया। प्राचार्या ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि नियमित स्वास्थ्य परीक्षण से आप तन और मन दोनों से सदैव स्वस्थ रहेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि नियमित स्वास्थ्य के लिए पौष्टिक आहार, व्यायाम और पर्याप्त नींद अत्यंत आवश्यक है। समय पर उठना, सोना और खाना मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी है। स्वच्छता अपना कर ही बीमारियों से बचा जा सकता है।
कार्यक्रम का संचालन (हेल्थ समन्वयक ) डॉ. प्रीति कुमारी एवं (सह संयोजक) डॉ. नुजहत जहाँ के द्वारा किया गया।
Amazon: दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म, जहां आपको बेहतरीन डील्स और विश्वसनीय प्रोडक्ट्स मिलते
Auto Amazon Links: No products found.