कांग्रेस डोजियर भेजती थी, पीएम मोदी ब्रह्मोस भेज रहे : चौरसियाराजीव नगर में निकाली गई भारत शौर्य तिरंगा यात्रा17 मंडल के कार्यकर्ता और नागरिक हुए शामिलकी गई पुष्पवर्षा, 11 दिवसीय कार्यक्रम का समापन

पटना। आतंक के खिलाफ ऑपरेशन सिन्दूर की जबर्दस्त कामयाबी के बाद देश के जांबाज जवानों का उत्साह बढ़ाने के लिए शुक्रवार की शाम दीघा विधानसभा क्षेत्र में भारत शौर्य तिरंगा यात्रा निकाली गई।

दिए गए लिंक पर क्लिक करें और Amazon पर ऑनलाइन करें खरीद Amazon: दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म, जहां आपको बेहतरीन डील्स और विश्वसनीय प्रोडक्ट्स मिलते

स्थानीय विधायक डॉ. संजीव चौरसिया के नेतृत्व में अटल पथ स्थित राजीव नगर मोड़ से यात्रा की शुरुआत हुई जो रोड संख्या 24 में जाकर समाप्त हुई। यात्रा में एनडीए के घटक दलों के प्रतिनिधियों के अलावा सभी 17 मंडलों के कार्यकर्ता और आम नागरिक शामिल हुए। डॉ. चौरसिया ने कहा कि पहले आतंकी हमले होने पर कांग्रेस की सरकार पाकिस्तान को सिर्फ डोजियर भेजती थी लेकिन अब मोदी सरकार ब्रह्मोस मिसाइल भेज रही है। तिरंगा यात्रा का उद्देश्य आम जन में देशभक्ति की भावना को प्रबल करना था। आज पूरा देश भारतीय सेना के सम्मान में नतमस्तक खड़ा है।
यात्रा के दौरान हाथों में राष्ट्रीय ध्वज थामे कार्यकर्ताओं का जत्था वंदे मातरम, भारत माता की जय, देश के वीरों का बलिदान, याद रखेगा हिंदुस्तान जैसे नारे लगा रहा था। यात्रा मार्ग में पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत भी किया गया।
कार्यक्रम में वार्ड पार्षद अमर कुमार टुट्टू, पार्षद प्रतिनिधि सुरेश राय, केके सिंह, धीरू चंद्रवंशी के अलावा सभी मंडल और मंच-मोर्चा के प्रमुख कार्यकर्ता शामिल हुए।


मालूम हो, 13 मई से शुरू 11 दिवसीय आयोजन के तहत दीघा विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडलों में अलग-अलग दिन तिरंगा यात्रा निकाली गई।

patnaites.com
Latest posts by patnaites.com (see all)
ALSO READ  elections for the Student Council of the academic year 2024-25@PWC
Share your love
patnaites.com
patnaites.com

Established in 2008, Patnaites.com was founded with a mission to keep Patnaites (the people of Patna) well-informed about the city and globe.

At Patnaites.com, we cater Hyperlocal Coverage to
Global and viral news and views. ensuring that you are up-to-date with everything from sports events to campus activities, stage performances, dance and drama shows, exhibitions, and the rich cultural tapestry that makes Patna unique.

Patnaites.com brings you news from around the globe, including global events, tech developments, lifestyle insights, and entertainment news.

Articles: 1601