Global media Update tech Update & Automobile Life Style & Entertainment

पटना, 31 दिसम्बर, 2023:- माननीय राज्यपाल श्री राजेन्द्र
विश्वनाथ आर्लेकर ने बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन, पटना नगर
शाखा द्वारा न्यू पटना क्लब में आयोजित ‘पधारो म्हारो देस’ कार्यक्रम
में भाग लिया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बिहार की अर्थव्यवस्था में
मारवाड़ी समाज का उल्लेखनीय योगदान है। स्वास्थ्य एवं शिक्षा सहित
मानव जीवन को स्पर्श करनेवाले सभी क्षेत्रों में इस समाज के लोगों
ने योगदान दिया है। देश भर के लोग उनपर विश्वास करते हैं।
उन्होंने उनसे कहा कि वे इस विश्वास को बनाये रखें।राज्यपाल ने अयोध्या में बन रहे राम मंदिर का उल्लेख करते हुएकहा कि यह केवल किसी धर्म विशेष का नहीं बल्कि समस्त मानव संस्कृति का
मंदिर है, यह राष्ट्र
मंदिर है।
Amazon: दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म, जहां आपको बेहतरीन डील्स और विश्वसनीय प्रोडक्ट्स मिलते

कार्यक्रम को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री सम्राट चैधरी ने भी संबोधित किया।इस अवसर पर लेडी गवर्नर श्रीमती अनघा आर्लेकर, बिहार प्रादेशिक
मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष श्री जुगल किशोर चैधरी, सम्मेलन के
पदाधिकारीगण एवं अन्य लोग उपस्थित थे।
Auto Amazon Links: No products found.