Global media Update tech Update & Automobile Life Style & Entertainment

पटना, राजधानी पटना के महादेवपुरी में अस्ताचलगामी सूर्य को प्रथम अर्घ्य अर्पित किया गया।
आज लोक आस्था का महापर्व छठ मनाया जा रहा है। चार दिनों तक चलने वाले छठ त्योहार का आज तीसरा दिन है। छठ पर्व का तीसरा दिन सबसे खास माना जाता है। इस दिन डूबते सूर्य अर्घ्य दिया जाता है, फिर अगले दिन उगते सूर्य को अर्घ्य देकर समापन किया जाता है।
छठ महापर्व के पहले दिन नहाय खाय, दूसरे खरना, तीसरे दिन सूर्यास्त के समय सूर्यदेव को अर्घ्य और छठी माता की पूजा करने के बाद आखिरी दिन सुबह उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का समापन होता है। इन चार दिनों के महापर्व में छठ के तीसरे दिन को सबसे खास माना जाता है।

चार दिवसीय सूर्योपासना के तीसरे दिन राजकुमारी निवास, महादेवपुरी में अस्ताचलगामी सूर्य को प्रथम अर्घ्य अर्पित किया गया। नीतू कुमारी श्रीवास्तव और शबनम सिन्हा ने छठ व्रत रखा है।
इस अवसर पर श्रीमती माधुरी सिन्हा, रजनीश सिन्हा, पवन कुमार, सुबोध कुमार,आरव कुमार, सूर्यांशु कुमार, सौम्या, आश्वी सिन्हा, उत्कर्शी सिन्हा, क्षिप्र सिन्हा और प्रेम कुमार समेत कई लोगों ने अस्ताचलगामी सूर्य को प्रथम अर्घ्य अर्पित किया।
Amazon: दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म, जहां आपको बेहतरीन डील्स और विश्वसनीय प्रोडक्ट्स मिलते
Auto Amazon Links: No products found.