Global media Update tech Update & Automobile Life Style & Entertainment

पटना, 09 जनवरी 2024:- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने बिहार
सरकार द्वारा निर्माणाधीन राष्ट्रीय डॉल्फिन अनुसंधान केन्द्र का
निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान भवन निर्माण विभाग के सचिव
श्री कुमार रवि ने मुख्यमंत्री को निर्माण कार्य की अद्यतन प्रगति के
संबंध में विस्तृत जानकारी दी। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन
विभाग की सचिव श्रीमती बंदना प्रेयसी ने निरीक्षण के दौरान
मुख्यमंत्री को बताया कि इस जी प्लस टू संरचना में पुस्तकालय, सेमिनार
और अकादमिक हाॅल के साथ विभिन्न प्रयोगषालायें होंगी।
मुख्यमंत्री ने नये राष्ट्रीय डॉल्फिन अनुसंधान केन्द्र के
अंतर्गत निर्माण किए जा रहे विभिन्न भागों का निरीक्षण किया
और अधिकारियों को निर्देष दिया कि नये राष्ट्रीय डॉल्फिन
अनुसंधान केन्द्र का निर्माण कार्य जल्द पूर्ण करें। उन्होंने
कहा कि राष्ट्रीय डॉल्फिन अनुसंधान केन्द्र के निर्माण के पीछे की
अवधारणा है कि एक ही छत के नीचे भारत के राष्ट्रीय जलीय पषु
गंगा डाॅल्फिन से संबंधित सभी प्रकार के अनुसंधान किये जा
सकेंगे और उनका संरक्षण हो सकेगा। यह शोध संस्थान
अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त भारत के राष्ट्रीय जीव गंगा
डाॅल्फिन के लिये एक प्रमुख शोध केन्द्र बनेेगा, जो पर्यावरण
के दृष्टिकोण से भी उत्कृष्ट होगा। गंगा नदी के इस
अनुसंधान केन्द्र से सटे होने से डाल्फिन के व्यवहार का अध्ययन
किया जा सकेगा।
वर्ष 2009 से डाॅल्फिन के संरक्षण के लिये राज्य सरकार द्वारा
बड़े पैमाने पर प्रयास प्रारंभ किये गये। 05 अक्टूबर 2009 को
दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय गंगा नदी बेसिन प्राधिकरण की प्रथम
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री श्री नीतीष कुमार द्वारा तत्कालीन
प्रधानमंत्री श्री मनमोहन सिंह के समक्ष गांगेय डाॅल्फिन को
राष्ट्रीय जलीय जीव घोषित करने की मांग की थी। उसके उपरांत
तत्कालीन पर्यावरण एवं वन मंत्री श्री जयराम रमेष के प्रयासों से 05
अक्टूबर 2009 को ही गांगेय डाॅल्फिन को राष्ट्रीय जलीय जीव
घोषित किया गया।
राष्ट्रीय डाॅल्फिन अनुसंधान केन्द्र का निर्माण कार्य अंतिम
चरण में है। जब इस केन्द्र का संचालन शुरू हो जायेगा तो यह
केन्द्र गंगा डाॅल्फिन के संरक्षण और अध्ययन में अपना
महत्वपूर्ण योगदान देगा।
निरीक्षण के दौरान वित्त, वाणिज्यकर एवं संसदीय कार्य मंत्री श्री
विजय कुमार चैधरी, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार,
मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार, पर्यावरण, वन एवं जलवायु
परिवर्तन विभाग की सचिव श्रीमती बंदना प्रेयसी, भवन निर्माण
विभाग के सचिव एवं प्रमण्डलीय आयुक्त श्री कुमार रवि, मुख्यमंत्री के
विषेष कार्य पदाधिकारी श्री गोपाल सिंह, पटना के जिलाधिकारी श्री
चंद्रशेखर सिंह, पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक श्री राजीव मिश्रा सहित
अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।
Auto Amazon Links: No products found.