Global media Update tech Update & Automobile Life Style & Entertainment

पटना, 08 फरवरी 2025: बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने आज ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित कृषि विभाग के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने 1007 नवनियुक्त कृषि पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इन पदाधिकारियों में 397 महिला अधिकारी शामिल हैं, जो कृषि क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को दर्शाता है।
इस कार्यक्रम में 154 अनुमंडल कृषि पदाधिकारी/सहायक निदेशक (शस्य) एवं समकक्ष स्तर के राजपत्रित पदाधिकारी, तथा 853 प्रखंड कृषि पदाधिकारी एवं समकक्ष स्तर के पदाधिकारी शामिल थे। मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त अधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और उनके कर्तव्यों की महत्ता को समझाया। उन्होंने कहा, “कृषि पदाधिकारियों की भूमिका बिहार के विकास में महत्वपूर्ण होगी। मुझे उम्मीद है कि आप सभी कृषि विभाग को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे और नई तकनीकों का उपयोग कर कृषि कार्य को और उन्नत बनाएंगे।”


 Amazon: दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म, जहां आपको बेहतरीन डील्स और विश्वसनीय प्रोडक्ट्स मिलते
 
  
  Amazon: दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म, जहां आपको बेहतरीन डील्स और विश्वसनीय प्रोडक्ट्स मिलते 
 मुख्यमंत्री ने बताया कि बिहार सरकार 2008 से कृषि एवं संबंधित क्षेत्रों के विकास के लिए कृषि रोडमैप लागू कर रही है। अब तक तीन कृषि रोडमैप सफलतापूर्वक क्रियान्वित हो चुके हैं और वर्तमान में चतुर्थ कृषि रोडमैप के तहत नई योजनाएं चलाई जा रही हैं।
उन्होंने कहा कि फसल विविधीकरण के तहत दलहन, तिलहन और पोषक अनाज की खेती को क्लस्टर मॉडल में बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके साथ ही जलवायु अनुकूल कृषि कार्यक्रमों के तहत किसानों को नई तकनीकों, फसल चक्र, जीरो टिलेज तकनीक को अपनाने के लिए प्रशिक्षित किया जा रहा है, जिसमें नव नियुक्त कृषि पदाधिकारी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कृषि क्षेत्र को आगे बढ़ाने, किसानों की समृद्धि सुनिश्चित करने और कृषि रोडमैप को प्रभावी ढंग से लागू करने में इन नवनियुक्त पदाधिकारियों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण होगा। उन्होंने बताया कि 154 अनुमंडल कृषि पदाधिकारियों की नियुक्ति बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) द्वारा की गई है। ये अधिकारी बीज उत्पादन, वितरण, किसानों को उचित मूल्य दिलाने, मिट्टी जांच प्रयोगशालाओं के संचालन और अन्य कृषि संबंधी सेवाओं में कार्य करेंगे।

इसके अतिरिक्त, 853 प्रखंड कृषि पदाधिकारी भी बिहार लोक सेवा आयोग द्वारा अनुशंसित किए गए हैं। इनके आने से राज्य के सभी प्रखंडों में खाली पड़े कृषि पदाधिकारी के पदों को भरने में सहायता मिलेगी। साथ ही, बीज निरीक्षक, सहायक अनुसंधान पदाधिकारी, कृषि निरीक्षक एवं अन्य प्रयोगशालाओं में पदस्थापन किया जा सकेगा।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार के साथ उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, स्वास्थ्य-सह-कृषि मंत्री श्री मंगल पांडेय, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव श्री दीपक कुमार, विकास आयुक्त श्री प्रत्यय अमृत, कृषि विभाग के सचिव श्री संजय कुमार अग्रवाल, पटना के जिलाधिकारी श्री चंद्रशेखर सिंह सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

कार्यक्रम के दौरान कृषि मंत्री श्री मंगल पांडेय ने मुख्यमंत्री को प्रतीक चिन्ह, तथा कृषि विभाग के सचिव श्री संजय कुमार अग्रवाल ने हरित पौधा भेंट कर उनका स्वागत किया।
इस नियुक्ति से बिहार के कृषि क्षेत्र को नई ऊर्जा मिलेगी और किसानों की बेहतरी के लिए सरकार की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जा सकेगा।
Auto Amazon Links: No products found.