Global media Update tech Update & Automobile Life Style & Entertainment

पटना, 05 मार्च 2026: राज्यसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के उम्मीदवारों ने गुरुवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। जदयू की ओर से बिहार के मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार, केंद्रीय राज्य मंत्री श्री रामनाथ ठाकुर, जबकि भाजपा की ओर से भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन, श्री शिवेश कुमार और राष्ट्रीय लोक मोर्चा के अध्यक्ष श्री उपेन्द्र कुशवाहा ने नामांकन दाखिल किया।
Amazon: दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म, जहां आपको बेहतरीन डील्स और विश्वसनीय प्रोडक्ट्स मिलते

नामांकन के दौरान बड़ी संख्या में एनडीए के वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, केंद्रीय मंत्री श्री जीतन राम मांझी, उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी और उपमुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा भी मौजूद थे।
इसके अलावा जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री संजय कुमार झा, जल संसाधन मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, ऊर्जा मंत्री श्री बिजेंद्र प्रसाद यादव, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय सरावगी तथा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश कुशवाहा भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
नामांकन के दौरान लोजपा (रामविलास) के सांसद श्री अरुण भारती समेत बिहार सरकार के कई मंत्री, सांसद, विधायक, विधान पार्षद और अन्य जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। समारोह के दौरान एनडीए नेताओं ने एकजुटता का प्रदर्शन करते हुए आगामी राज्यसभा चुनाव में अपनी जीत का भरोसा जताया।
Auto Amazon Links: No products found.