Global media Update tech Update & Automobile Life Style & Entertainment
पटना, 28.11.2023। पटना की उम्मे हबीबा ने बालिका अंडर-19 आयु वर्ग में 100 मीटर की दौड़ (13.00 सेकेण्ड) जीतकर (स्वर्ण पदक) राज्य स्तरीय (अन्तर जिला) विद्यालय बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता 2023 की सबसे तेज धाविका होने का गौरव प्राप्त किया। इस स्पर्धा का रजत पदक नवादा की निशा कुमारी (13.19 सेकेण्ड) तथा कांस्य पदक समस्तीपुर की सोनी कुमारी ने (14.56 सेकेण्ड) जीता।
कला, संस्कृति एवं युवा विभाग एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना के तत्वावधान में वार्षिक खेल कार्यक्रम 2023-24 के अन्तर्गत जिला प्रशासन, पटना द्वारा मंगलवार से पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स काॅम्पलेक्स में आयोजित तीन दिवसीय राज्य स्तरीय (अन्तर जिला) विद्यालय बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन श्री पंकज कुमार राज, भा.पु.से., निदेशक-सह-सचिव, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, श्री खगेश झा, अपर जिला दण्डाधिकारी, पटना एवं श्रीमती कुमकुम पाठक, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (समग्र शिक्षा), पटना ने संयुक्त रूप से झण्डोतोलन एवं गुब्बारा उड़ाकर किया।
इस अवसर पर राज्य के 38 जिलों एवं दो एकलव्य प्रशिक्षण केन्द्रों से चयनित लगभग 1,200 खिलाड़ियों ने धनेश्वरी देवनंदन कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय की बैण्ड की धुन पर आकर्षक मार्च पास्ट किया।
पटना की उम्मे हबीबा ने सभी प्रतिभागियों को प्रतियोगिता में खेल भावना के साथ भाग लेने तथा नियमों का पालन करने की शपथ दिलायी।
अतिथियों का स्वागत हरित पौधा तथा प्रतीक चिन्ह देकर श्री ओम प्रकाश, जिला खेल पदाधिकारी-सह-आयोजन-सचिव ने किया। कार्यक्रम का संचालन वरीष्ठ एन0आई0एस0 प्रशिक्षक श्री अभिषेक कुमार ने किया।
इस अवसर पर श्री राजेन्द्र कुमार, क्रीड़ा कार्यपालक, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, श्री किरण कुमार झा, श्री दीपक कुमार, श्री धीरेन्द्र पासवान, श्री सुदर्शन कुमार, श्री मनोज कुमार, श्री मनोज कुमार सिंह, श्री सुरज कुमार, सुश्री मनीषा यादव, श्री किरण कुमार झा, श्री अशोक कुमार, श्रीमती अभिलाषा पाण्डे, श्री सुधांशु कुमार सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
मंगलवार को संपन्न हुए विभिन्न खेलों के परिणाम इस प्रकार हैं:-
अंडर-17 बालिका (800 मीटर)
1. खुशी कुमारी, भागलपुर।
2. गुल्ली कुमारी, सिवान।
3. डोली कुमारी, गया।
अंडर-19 बालिका (800 मीटर)
1. जुली कुमारी, बेगूसराय।
2. चुनचुन कुमारी, नालन्दा।
3. सोनी कुमारी, पटना।
अंडर-14 बालिका (600 मीटर)
1. श्रद्धा कुमारी, भागलपुर।
2. बिंदिया कुमारी, पश्चिमी चम्पारण।
3. मुस्कान कुमारी, पश्चिमी चम्पारण।
अंडर-14 बालिका (हाई जम्प)
1. श्रेया कुमारी, मुजफ्फरपुर।
2. सलोनी कुमारी, भोजपुर।
3. यास्मीन परवीन, पटना।
अंडर-14 बालिका (100 मीटर)
1. प्रिती कुमारी, पश्चिमी चम्पारण।
2. काजल कुमारी, कैमूर।
3. कमल कुमारी, एकलव्य प्रशिक्षण केन्द्र, भागलपुर।
अंडर-17 बालिका (100 मीटर)
1. सोनम प्रकाश, औरंगाबाद।
2. मिनी कुमारी, गोपालगंज।
3. अंजली कुमारी, जहानाबाद।
अंडर-19 बालिका (100 मीटर)
1. उम्मे हबीबा, पटना।
2. निशा कुमारी, नवादा।
3. सोनी कुमारी, समस्तीपुर।
Auto Amazon Links: No products found.