सांस्कृतिक महोत्सव “एक भारत श्रेष्ठ भारत'”का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया 

पूर्व क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, कोलकाता तथा कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार के संयुक्त तत्वावधान में दिनांक 9 – 10 अगस्त, 2024 को प्रेमचंद रंगशाला, पटना में सांस्कृतिक महोत्सव “एक भारत श्रेष्ठ भारत'”का आयोजन होरहा है, जिसके अंतर्गत तीन तरह के कार्यक्रम (हर घर तिरंगा, प्रतिभा चयन प्रदर्शन एवं एक भारत श्रेष्ठ भारत) हो रहे हैंतथा त्रिपुरा, मिजोरम और बिहार के लोक कलाकारों के द्वारा संगीत – नृत्य कार्यक्रमों की प्रस्तुति की जा रही है। इस कार्यक्रम का इन्टरनेट द्वारा सीधा प्रसारण पूरे भारत में किया जा रहा है, ताकि इन कलाकारों तथा इनकी कला को राष्ट्रीय स्तर तक ले जाया जा सके।


पूर्वी क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, कोलकाता संस्कृति मंत्रालय के अंतर्गत कार्यरत संस्था है तथा भारत के सात क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्रों में से एक है, जो कि भारत के पूर्व एवं पूर्वोत्तर राज्य बिहार, उडीसा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, सिक्किम, असम, मणिपुर, त्रिपुरा एवं केंद्र शासित प्रदेश अंडमान निकोबार दीप समूह की सांस्कृतिक धरोहर को देश एवं विदेश में प्रचार-प्रसार के लिए निरंतर कार्य कर रही है इन राज्यों की वेशभूषा खान-पान एवं अन्य सांस्कृतिक गतिविधि का स्वस्थ आदान-प्रदान करना पूर्वी क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र कोलकाता का मुख्य उद्देश्य है। भारत सरकार की दूरदर्शी नीति के अंतर्गत चलाए जा रहे कार्यक्रम “एक भारत श्रेष्ठ भारत” के द्वारा विरासत को सहेजने का भी कार्य केंद्र कर रही है। सन 2018 में जुड़वा राज्य के अंतर्गत बिहार के साथ त्रिपुरा को जोड़ केंद्र ने अभूतपूर्व कार्य किया है। एक वाक्य में कहे तो पूर्वी क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र की स्थापना का उद्देश्य क्षेत्रीय सीमाओं के परे जाकर एक बड़े जनसमूह को सांस्कृतिक संबंधों में बांधना है, ताकि लोक और जनजातीय कलाओं के विशेष साहित्यिक एवं रचनात्मक विकास के लिए सुविधाएँ प्रदान की जा सके।


आज दिनांक 9 अगस्त 2024 को महोत्सव का उद्घाटन श्री विजय कुमार सिन्हा, उप मुख्यमंत्री एवं मंत्री, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार, श्रीमती हरजोत कौर बम्हरा, मुख्य अपर सचिव, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार, श्रीमती रूबी, सचिव, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, बिहार सरकार, संगीत नाटक अकादेमी सम्मान प्राप्त संजय उपाध्याय, क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, कोलकाता के उप निदेशक श्री तापस सामंतरॉय, सहायक अभियंता श्री राजर्षि चंद्रा ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया।

ALSO READ  Major Administrative Reshuffle in Bihar: Four IAS Officers Transferred


“हर घर तिरंगा” कार्यक्रम के अंतर्गत सायं 5 बजे से दिनकर चौक से प्रेमचंद रंगशाला, राजेंद्र नगर, पटना तक सांस्कृतिक रैली निकाली गयी, जिसमे बच्चें स्वतंत्रता सेनानियों के किरदार में नजर आये। बाद में इन बच्चो ने भारत के स्वाधीनता संग्राम से सम्बंधित लेख और कविताओं का पाठ किया और गीत गाया।

सायं 4.30 बजे से “प्रतिभा चयन प्रदर्शन” का उद्घाटन श्री नीलेश्वर मिश्रा और अशोक विश्वास ने किया। इस कार्यक्रम के अंतर्गत बिहार के युवा उत्सव के विजेता प्रतिभागियों द्वारा प्रस्तुतियाँ की गयी, जिसका उद्देश्य उन्हें राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाना है। इन युवा कलाकारों में गोपाल सिंह, शेखपुरा (लोकगीत एवं भजन), मो० सलीम, पटना (बाँसुरी), त्रिदीप शील एव दल, पूर्णिया (लोकनृत्य), कुमार उदय सिंह, पटना (लौंडा नाच), शिवाली, मधेपुरा (लोकगीत), ग्रेसी, नवादा (कत्थक नृत्य), रूपक ठाकुर, वैशाली (तबला वादन), प्रीति कुमारी, दरभंगा (भरतनाट्यम नृत्य) तथा अंकित राज एवं दल, लखीसराय (नाटक) शामिल थे। गौतम कुमार एवं दल, गया ने लोकनृत्य सामा चकेवा एवं झिझिया की प्रस्तुति की, जिसमें कलाकारों के रूप में निखिल सिन्हा, रूपाली कुमारी, गरिमा कुमारी, ख़ुशी कुमारी, पल्लवी कुमारी एवं मुस्कान कुमारी शामिल थे।


इसके बाद एक भारत श्रेष्ठ भारत के अंतर्गत तीनों राज्यों के दलों ने अपने लोकनृत्यों के फ़्यूज़न को पेश किया। इसके बाद मिजोरम के जोनून इंस्टीट्यूट ऑफ परफॉर्मिंग आर्ट एंड कल्चर हेरिटेज द्वारा जूलियट शैलो के दल ने अपने प्रदेश के लोकनृत्यों का प्रदर्शन किया।


इसके बाद त्रिपुरा के खुमपुई कल्चरल ग्रुप के कलाकारों ने नृत्यगुरू पांचाली देववर्मा के निर्देशन में अपने लोकनृत्यों की भावभीनी प्रस्तुति दी। कलाकारों में स्वपन देववर्मा, विश्वजीत देववर्मा, शिवदयाल देववर्मा, पंकज देववर्मा, आशीष त्रिपुरा, नृपेन्द्र त्रिपुरा, पार्थ देववर्मा, मनु देववर्मा, सुबीराम देववर्मा, शैकत आचार्जी, शर्मिता देववर्मा, सौरभि देववर्मा, सम्परी देववर्मा, लिसा देववर्मा, बरखा जमातिया, मंदिरा देववर्मा, खुम्बगेर देववर्मा, तुहिना देववर्मा तथा हिना देववर्मा शामिल थे।
इसके उपरांत बिहार के गौतम कुमार एवं दल ने अपने लोकनृत्यों से छटा बांध दी।
अंत में फ़ैशन शो का आयोजन हुआ, जिसमें तीनों राज्यों की पारंपरिक वेषभूषाओं का प्रदर्शन किया गया।
समारोह का समापन कल दिनांक 10 अगस्त, 2024 को होगा।

ALSO READ  Bihar Police Officers to Receive Police Medals on Republic Day
patnaites.com
Share your love
patnaites.com
patnaites.com

Established in 2008, Patnaites.com was founded with a mission to keep Patnaites (the people of Patna) well-informed about the city and globe.

At Patnaites.com, we cater Hyperlocal Coverage to
Global and viral news and views. ensuring that you are up-to-date with everything from sports events to campus activities, stage performances, dance and drama shows, exhibitions, and the rich cultural tapestry that makes Patna unique.

Patnaites.com brings you news from around the globe, including global events, tech developments, lifestyle insights, and entertainment news.

Articles: 880