Global media Update tech Update & Automobile Life Style & Entertainment

पटना। टेंडर हार्ट्स इंटरनेशनल स्कूल में 23 फरवरी 2025 (रविवार) को भव्य बेबी शो का आयोजन किया गया। इस आयोजन में शहर के प्रसिद्ध चिकित्सकों ने भाग लिया और बच्चों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया।
इस कार्यक्रम में प्रख्यात डॉक्टर शिल्पी गोलवारा, डॉ० गीता एवं डॉ० आनंद ने बच्चों की स्वास्थ्य जांच की और अभिभावकों को उचित स्वास्थ्य परामर्श दिया। डॉक्टरों ने बच्चों के स्वस्थ विकास और पोषण संबंधी सुझाव भी दिए।

इसके बाद, बेबी शो का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न श्रेणियों में बच्चों को पुरस्कार दिए गए। विजेताओं की सूची इस प्रकार रही:


विद्यालय के निदेशक डॉ० रवि भार्गव ने कार्यक्रम के समापन पर अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि बेबी शो का मुख्य उद्देश्य बच्चों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाना, उनकी रचनात्मकता को विकसित करना और आत्मविश्वास बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम बच्चों के सर्वांगीण विकास में सहायक होते हैं।

इस अवसर पर अमित अमिताभ और राजेश कुमार ने फ्यूचर जनरली इंश्योरेंस के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बच्चों का भविष्य आर्थिक रूप से सुरक्षित करने की योजना कैसे बनाई जाए, इस पर अभिभावकों को महत्वपूर्ण सुझाव दिए।


कार्यक्रम की सफलता में आनंद, पम्मी, रश्मि, स्वीटी, स्वाति, सुषमा और श्रद्धा का विशेष योगदान रहा। सभी के सहयोग से यह कार्यक्रम सफलता पूर्वक संपन्न हुआ।
इस कार्यक्रम ने न केवल बच्चों के स्वास्थ्य और आत्मविश्वास को बढ़ावा दिया, बल्कि अभिभावकों को भी जागरूक करने का कार्य किया।
Auto Amazon Links: No products found.