Global media Update tech Update & Automobile Life Style & Entertainment
पटना, 5 जुलाई 2025:
लेमन ट्री होटल, पटना में आज “उदय भारतम पार्टी” ने बिहार में अपने राजनीतिक सफर की ऐतिहासिक शुरुआत की। यह बहुप्रतीक्षित कार्यक्रम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र पलाडुगु के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जहां उन्होंने पार्टी की दूरदर्शी नीतियों और “भारत को समावेशी, न्यायपूर्ण और समृद्ध राष्ट्र” बनाने के संकल्प को साझा किया।
इस शुभारंभ समारोह में बड़ी संख्या में शिक्षाविद, सामाजिक कार्यकर्ता, युवा और प्रबुद्ध वर्ग शामिल हुए। कार्यक्रम का केंद्रबिंदु रहा पार्टी की विचारधारा — “भारतम्–10 सूत्र”, जो राष्ट्रीय पुनर्जागरण की दिशा में मार्गदर्शन करते हैं। इन दस सूत्रों में शामिल हैं:
ज्ञानभारतम् – ज्ञान आधारित राष्ट्र,
सेवाभारतम् – सेवा प्रधान समाज,
प्रगति भारतम् – प्रगतिशील भारत,
आरोग्य भारतम् – स्वस्थ राष्ट्र,
प्रकृति भारतम् – पर्यावरण सजग भारत,
न्याय भारतम् – न्यायपूर्ण समाज,
धर्मभारतम् – नैतिकता आधारित राष्ट्र,
समानता भारतम् – समता मूलक समाज,
समष्टि भारतम् – एकजुट और सामूहिक भारत।
पार्टी के मूल मंत्र हैं – “एकत्वम्” (एकता), “आत्मनिर्भरता” (स्वावलंबन), और “वसुधैव कुटुम्बकम्” (विश्व बंधुत्व)। ये मूल्य भारत की सांस्कृतिक विरासत और वैश्विक नेतृत्व क्षमता को सशक्त करने की दिशा में पार्टी की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।
इस अवसर पर पार्टी के प्रमुख नेताओं – राष्ट्रीय महासचिव विनय सिंह, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष कमल विजयनाथ झा, कोषाध्यक्ष डॉ. रॉबिन मसलक, बिहार प्रदेश अध्यक्ष नीलेश सिन्हा और उपाध्यक्ष डॉ. आयुषी प्रकाश ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने उदय भारतम को “जन-जागरण और सशक्तिकरण का आंदोलन” बताया।
बिहार के लिए पार्टी की प्राथमिकताएं घोषित की गईं, जिनमें मूल्य आधारित शिक्षा सुधार, महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण, स्वच्छ जल एवं पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार, रोजगार सृजन और कौशल विकास, AI एवं नवीकरणीय ऊर्जा में निवेश, तथा पारदर्शी प्रशासनिक व्यवस्था प्रमुख हैं।
कार्यक्रम का समापन सभी नेताओं द्वारा इस संकल्प के साथ हुआ कि वे भारत के संतुलित और समग्र विकास हेतु निरंतर प्रयास करते रहेंगे। युवाओं, महिलाओं और पेशेवरों के बीच पार्टी को विशेष समर्थन मिल रहा है, जो इसकी नवाचारपूर्ण नीतियों और मूल्यनिष्ठ नेतृत्व से प्रभावित हैं।
उदय भारतम पार्टी आगामी चुनावों में एक सशक्त विकल्प के रूप में उभरने को तैयार है।
Auto Amazon Links: No products found.