युवा साहित्यकार आस्था दीपाली भारत-नेपाल हिन्दी सेवा सम्मान से सम्मानित

पूर्वोत्तर हिन्दी अकादमी, शिलांग (मेघालय) द्वारा आयोजित 21वें लेखक मिलन शिविर में मुजफ्फरपुर की युवा साहित्यकार एवं शिक्षिका आस्था दीपाली को ‘भारत-नेपाल हिन्दी सेवा सम्मान’ से सम्मानित किया गया। यह आयोजन 5 जून से 9 जून 2026 तक पोखरा, नेपाल में संपन्न हुआ, जिसमें भारत और नेपाल के अनेक साहित्यकारों, शिक्षाविदों एवं हिन्दीसेवियों ने सहभागिता की।

सम्मान समारोह में पश्चिमांचल कैंपस, पोखरा के प्रो. शिव त्रिपाठी, नेपाल के सुप्रसिद्ध चित्रकार कृष्ण मरसानी तथा कार्यक्रम संयोजक अकेलाभाई ने संयुक्त रूप से आस्था दीपाली को शॉल, प्रशस्ति-पत्र और रुद्राक्ष माला भेंट कर सम्मानित किया।

आस्था दीपाली एक सृजनशील लेखिका, कुशल कलाकार एवं सांस्कृतिक कर्मी हैं, जो वर्तमान में बिहार सरकार के शिक्षा विभाग के अंतर्गत आर.के. हाई स्कूल (+2), कुढ़नी, मुजफ्फरपुर में नृत्य विषय की शिक्षिका के रूप में कार्यरत हैं। वे शिक्षा, साहित्य और कला के समन्वित क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए नई पीढ़ी को सृजनात्मकता, संवेदनशीलता और सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने का सतत प्रयास कर रही हैं।
उनकी एक पुस्तक प्रकाशित है और वह गद्य गुंजन पत्रिका की संपादक हैं। उनकी कई कविताएं, आलेख समीक्षाएं एवं यात्रा वृतांत पत्रिकाओं में प्रकाशित होते रहते हैं। उनके कार्यक्रम आकाशवाणी और दूरदर्शन पर भी प्रसारित होते रहते हैं। वह बिहार हिंदी साहित्य सम्मेलन द्वारा हिंदी रत्न सम्मान 2026, विवेकानंद शिक्षा सम्मान 2025 , टीचर ऑफ द मंथ आदि सम्मानों से सम्मानित हैं।

patnaites.com
Latest posts by patnaites.com (see all)
ALSO READ  Deaths due to diabetes in India exceeded seven lakh
Share your love
patnaites.com
patnaites.com

Established in 2008, Patnaites.com was founded with a mission to keep Patnaites (the people of Patna) well-informed about the city and globe.

At Patnaites.com, we cater Hyperlocal Coverage to
Global and viral news and views. ensuring that you are up-to-date with everything from sports events to campus activities, stage performances, dance and drama shows, exhibitions, and the rich cultural tapestry that makes Patna unique.

Patnaites.com brings you news from around the globe, including global events, tech developments, lifestyle insights, and entertainment news.

Articles: 1656