Global media Update tech Update & Automobile Life Style & Entertainment

टोडलर्स ट्रेन स्कूल,कदमकुआं के प्रांगण में आज डांडिया नृत्य का आयोजन हुआ,जिसमें नौनिहाल छात्र छात्राओं ने बढ़ चढकर हिस्सा लिया। नन्हे नन्हे बच्चों की ओर से प्रस्तुत डांडिया नृत्य को लोगों ने खूब सराहा,बच्चों ने अपने प्रस्तुति से मन उपस्थित सभी के मन को मोहा। बच्चों ने डांडिया स्टीक स्वयं न्यूजपेपर रोल कर खूबसूरत सजावट के साथ बनाए ताकि बच्चे चोटिल होने से बचे।


इस अवसर पर विद्यालय की निदेशिका निधि उप्पल ने कहा कि डांडिया नृत्य का प्रचलन लगातार बढ़ रहा है,और

नृत्य की यह विद्या दुनिया में लोकप्रिय हो रहा है।इस प्रकार के कार्यक्रम सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विद्यालय की प्राचार्या तामारा सिंह ने कहा कि डांडिया नृत्य देश को सांस्कृतिक तौर पर भी एक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने बच्चों के इस कार्यक्रम को सराहा और इसके लिए विद्यालय परिवार को बधाई दी। नौनिहालों द्वारा डांडिया नृत्य से अभिभावक काफी प्रसन्न दिखे और बच्चों की प्रस्तुति की भरपूर सराहना की।



Auto Amazon Links: No products found.