Global media Update tech Update & Automobile Life Style & Entertainment

पटना। दीघा विधानसभा क्षेत्र के अनीसाबाद स्थित राम प्यारे उत्सव हॉल में मंगलवार को वीर बाल दिवस के मौके
पर पहली बार एक भव्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने चारों साहिबजादों की वीरता] पराक्रम
और बलिदान को नमन किया और कहा कि उनकी बेमिसाल कुर्बानी की वजह से ही आज हम सुरक्षित हैं। इस अवसर पर
पंजाबी कॉलोनी] चितकोहरा के बच्चों ने साहिबजादों की याद में कविता पाठ और गतका खेल सबका मन मोह लिया।
समारोह में भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री नागेंद्र जी ने कहा कि 400 साल पहले देश और धर्म की रक्षा के लिए
दशमेश गुरु गोविंद सिंह के पूरे परिवार ने अपने प्राण न्योछावर कर दिये। दो बेटे अजीत सिंह और जुझार सिंह युद्ध भूमि में
लड़ते-लड़ते शहीद हो गए जबकि दो अन्य जोरावर सिंह और फतेह सिंह को दीवार में जिंदा चुनवा दिया गया।
सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि साहिबजादों को जान देना मंजूर था लेकिन मुगलिया सल्तनत के आगे झुकना
और धर्म परिवर्तन करना स्वीकार नहीं था। उनके लिए खालसा की शान ही सर्वोपरि थी। वीरता की यह मिसाल हर व्यक्ति
को ताकत देती है।
विधायक डॉ. संजीव चौरसिया ने कहा कि चारों साहिबजादों के बलिदान और शौर्य की गाथा हर बच्चे को पढ़नी
चाहिए ताकि इससे प्रेरित होकर वे भी एक जिम्मेदार नागरिक बन सकें और संकट के समय राष्ट्रहित को सबसे ऊपर रख
सकें।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पटना महानगर जिला अध्यक्ष अभिषेक चंद्रवंशी ने की। मौके पर पूर्व विधान पार्षद डॉ.
रणवीर नन्दन] अरविंद सिंह] तख्त श्रीहरमंदिर साहिब प्रबन्धक कमिटी के उपाध्यक्ष गुरविंदर सिंह के अलावा मंडल अध्यक्ष
व कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्कूली बच्चों और स्थानीय लोगों ने भी शिरकत की।
Amazon: दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म, जहां आपको बेहतरीन डील्स और विश्वसनीय प्रोडक्ट्स मिलते
Auto Amazon Links: No products found.