Global media Update tech Update & Automobile Life Style & Entertainment

पटना: पटना के होटल पनाश में आज भूमिहार महिला समाज का चौथा स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस कार्यक्रम में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री जीवेश कुमार, विधायक देवेशकान्त, पद्मश्री डॉ. शांति राय, किसान चाची के रूप में मशहूर पद्मश्री राजकुमारी देवी, रूबन अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉ. सत्यजीत, आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सहजानंद और कृषि आंत्रप्रन्योर अभिषेक जैसे प्रतिष्ठित अतिथियों ने भाग लिया।
Amazon: दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म, जहां आपको बेहतरीन डील्स और विश्वसनीय प्रोडक्ट्स मिलते
भूमिहार महिला समाज की फाउंडर प्रीति प्रिया ने बताया कि पिछले चार वर्षों में संगठन ने देश के 33 शहरों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है और इसके 16,000 से ज्यादा सदस्य हैं। उन्होंने बताया कि भूमिहार महिला समाज महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहा है। इसी उद्देश्य के तहत “पंख महिला हाट” का आयोजन किया जाता है। समाज की सामाजिक प्रतिबद्धता के तहत अब तक 43 महिलाओं को सिलाई मशीनें दी गई हैं, 51 बच्चों को गोद लेकर उन्हें निशुल्क शिक्षा प्रदान की जा रही है, और 25 लड़कियों को निशुल्क ब्यूटीशियन का डिप्लोमा कोर्स कराया गया है।

मुख्य अतिथि विधायक जीवेश मिश्रा ने अपने संबोधन में भूमिहार महिला समाज द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की और कहा कि नारी शक्ति के बिना समाज का कल्याण संभव नहीं है। उन्होंने कहा, “नारी शक्ति ही सबसे बड़ी शक्ति है और मेरा पूरा सहयोग इस समाज के साथ है।”
पद्मश्री डॉ. शांति रॉय ने अपने संबोधन में कहा कि वे हमेशा भूमिहार महिला समाज के साथ खड़ी रहेंगी और समाज के हित में हर संभव सहायता प्रदान करेंगी। उन्होंने नशाखोरी को खत्म करने और कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए समाज को मिलकर काम करने पर जोर दिया।

किसान चाची के नाम से मशहूर पद्मश्री राजकुमारी देवी ने अपनी संघर्षपूर्ण कहानी साझा की और बताया कि कैसे उन्होंने गरीबी के समय खेती से शुरुआत की और किसान मेले में जाकर अपने उत्पाद बेचे। उन्होंने बताया, “हम बहुत गरीब थे, खाने की भी दिक्कत थी। इसलिए मैंने साइकिल सीखकर अचार बनाना शुरू किया और घर-घर जाकर बेचा।”

रूबन अस्पताल के निदेशक डॉ. सत्यजीत कुमार ने कहा कि हमें अपने गांव और समाज के साथ जुड़कर काम करना होगा और बिहार के विकास के लिए सबको साथ लेकर चलना होगा। उन्होंने बताया कि मेडिकल साइंस में बिहार की अलग पहचान बन चुकी है।इस अवसर पर भूमिहार महिला समाज ने “भूमिहार महिला गौरव अवार्ड” के तहत 31 लोगों को सम्मानित किया, जिनमें रानी (ब्लड), डॉ. राजीव रंजन, डॉ. वंदना तिवारी, अमन (स्ट्रीट लाइट फाउंडेशन), साकेत (रैनबो होम्स) शामिल थे। भू मंत्रा ने समाज को मैरेज ब्यूरो गिफ्ट किया।
कार्यक्रम में भावना भूषण, गुंजीता बच्चन, संध्या, अमरावती, प्रज्ञा, ऋतुरानी, भावना भारद्वाज सहित 400 से ज्यादा लोग उपस्थित थे।
Auto Amazon Links: No products found.