Global media Update tech Update & Automobile Life Style & Entertainment

पटना 24 अक्टूबर 2025
Amazon: दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म, जहां आपको बेहतरीन डील्स और विश्वसनीय प्रोडक्ट्स मिलते
सहाय सदन मे विभिन्न पूजा समितियों से आई श्री चित्रगुप्त की प्रतिमाओं को सामुहिक विसर्जन यात्रा हेतु आरती उतारकर कार्यकारी अध्यक्ष निर्मल श्रीवास्तव ने रवाना किया. राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा के अलावा आयोजन समिति के प्रो निर्मल श्रीवास्तव, सुजीत वर्मा ,अरुण कर्ण समेत भारी संख्या मे अन्य पदाधिकारी शामिल थे. सभी प्रतिमाएं सहाय सदन से भव्यता के साथ और सहाय सदन से शहर के विभिन्न मार्गों से होती हुईं पटना सिटी स्थित श्री चित्रगुप्त आदि मंदिर मे एकत्रित हुईं. यहाँ महाआरती के बाद एक एक कर सभी प्रतिमाओं को मंदिर परिसर मे स्थित विसर्जन सरोवर मे विधि पूर्वक विसर्जित किया गया .

मंदिर के प्रधान सचिव सुदामा प्रसाद सिन्हा ने बताया कि आर के सिन्हा ने श्री चित्रगुप्त आदि मंदिर के अध्यक्ष का दायित्व लेने के बाद मंदिर को देश का भव्य धार्मिक पर्यटन स्थल बनाने और कलमजीवियों के नव जागरण आंदोलन को सशक्त करने की योजना के अंतर्गत पटना मे गठित सौ से अधिक पूजा समितियों की श्री चित्रगुप्त प्रतिमाओं के सामुहिक विसर्जन को सबकी सहमति से करना शुरू किया. जिसकी भव्यता बढ़ी है. ज्ञातव्य है कि 15 वर्षों पहले तक सारी प्रतिमाएं अलग अलग ही विसर्जित होती थीं. फिर स्वर्गीय रविनंदन सहाय के नेतृत्व मे लिए गए निर्णय के बाद गांधी मैदान मे सारी प्रतिमाएं एकत्रित होती थीं जिन्हें पास स्थित कलक्टरी घाट मे विसर्जन किया जाता था.
सभी प्रतिमायों का आरती संयुक्त रूप से ऋतुराज सिन्हा द्वारा किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में कायस्थ समाज के बच्चियों के द्वारा प्रस्तुत किया गया।
विसर्जन कार्यक्रम में विधायक अरुण सिन्हा,शिशिर उपस्थित रहे।
श्री चित्रगुप्त आदि मंदिर के उपाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा और प्रधान सचिव सुदामा प्रसाद के साथ ही नवीन कुमार सिन्हा,अनुज सिन्हा,नवल सिन्हा आदि ने विसर्जन प्रबंधन में सहयोग किया
Auto Amazon Links: No products found.