पटना विमेंस कॉलेज में दीक्षांत समारोह

पटना विमेंस कॉलेज में चौथे दीक्षांत समारोह का आयोजन वेरोनिका ऑडिटोरियम में किया गया। इस समारोह में वर्ष 2025 में कॉलेज से उत्तीर्ण स्नातक व स्नातकोत्तर की छात्राओं को डिग्री दी गई। इस समारोह के मुख्य अतिथि प्रो. संजय श्रीवास्तव, कुलपति, महात्मा गाँधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी व प्रो. नमिता सिंह, कुलपति, पटना विश्वविद्यालय थे। कार्यक्रम की शुरुआत दीक्षांत मार्च से हुई जिसमें कुलपति, गवर्निंग बॉडी के सदस्य, डीन व अन्य संकाय प्रमुख ने शिरकत की। अतिथियों का स्वागत कॉलेज की प्राचार्य डॉ. सिस्टर एम. रश्मि ए. सी. ने शॉल, मोमेंटो व पौधा देकर किया। कार्यक्रम दीप प्रज्ज्वलन के साथ कॉलेज गीत से शुरू हुई।

दिए गए लिंक पर क्लिक करें और Amazon पर ऑनलाइन करें खरीद Amazon: दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म, जहां आपको बेहतरीन डील्स और विश्वसनीय प्रोडक्ट्स मिलते

पटना विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. नमिता सिंह ने दीक्षांत समारोह शुरू होने की औपचारिक घोषणा की। पटना विमेंस कॉलेज की प्राचार्य डॉ. सिस्टर एम. रश्मि ए. सी. ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने कहा कि पटना विमेंस कॉलेज गुणवत्ता और मानक शिक्षा के प्रसार के लिए प्रतिबद्ध है। शैक्षणिक मानक के अंतर्गत कॉलेज उन सभी गतिविधियों व कार्यकलापों को तत्परता से लागू करने व उनका समय पर कार्यान्वयन करने के लिए हमेशा से प्रतिबद्ध है। विभागों में व विभिन्न क्लबों के माध्यम से छात्रों के सर्वांगीण विकास पर भी संस्थान का जोर रहता है। संस्थान कार्यक्रमों के माध्यम से भी अपनी छात्राओं के सामाजिक और शैक्षणिक उन्नयन के विषय में काम करता है। भविष्य की योजनाओं के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि कॉलेज में बहुत जल्द नया अकादमिक भवन देखने को मिलेगा व साथ ही विधि (लॉ) संकाय भी खुलेगा। उन्होंने इस दीक्षांत समारोह में डिग्री पाने वाली छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ भी दीं।सर्वप्रथम दीक्षांत समारोह में विभिन्न विषयों के स्नातक व स्नातकोत्तर में प्रथम स्थान पाने वालों को स्वर्ण पदक से मुख्य अतिथि ने सम्मानित किया। स्नातक में कुल 24 (चौबीस), स्नातकोत्तर में 10 (दस) व बी. एड. में 1 (एक) छात्रा को स्वर्ण पदक मिला।

ALSO READ  भारत ने पाकिस्तान को छह विकेट से हराया, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में बनाई मजबूत दावेदारी

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि प्रो. संजय श्रीवास्तव, कुलपति, महात्मा गाँधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी ने कहा कि पटना विमेंस कॉलेज बिहार राज्य का ही नहीं बल्कि देश के प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक है। यहाँ का अनुशासन ही आपकी शैक्षणिक सफलता की सीढ़ी है। मुझे इस कॉलेज के दीक्षांत समारोह में आमंत्रित किया गया, यह मेरे लिए गौरव की बात है और मैं प्राचार्य डॉ. सिस्टर एम. रश्मि ए. सी. का आभार व्यक्त करता हूँ।

उन्होंने इस कॉलेज को महिला स्वातंत्र्य के कार्य में योगदान देने वाला अग्रणी संस्थान बताया। उन्होंने बिहार की धरती को ज्ञान की धरती बताया और यहाँ की विदुषियों का भी उल्लेख किया। उन्होंने महाप्रजापति गौतमी का उदाहरण दिया और कहा कि कैसे उन्होंने अपनी बौद्धिक शक्ति से गौतम बुद्ध को निरुत्तर कर बौद्ध धम्म संघ में महिलाओं के लिए स्थान बनाया। गार्गी, मैत्रेयी जैसी विदुषियाँ इसी धरती पर अपने ज्ञान का लोहा मनवा चुकी हैं। कॉलेज की प्रतिष्ठित एलुमनाई मंजरी जरुहार, श्वेता सिंह, दीपाली सहाय व अन्य का भी उन्होंने उल्लेख किया। उन्होंने छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित किया व शुभकामनाएँ भी दीं।

Patna, Feb. 24: The fourth convocation ceremony of Patna Women’s College was held at the Veronica Auditorium, where undergraduate and postgraduate students who graduated in 2025 were awarded their degrees

अध्यक्षीय संबोधन में पटना विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो। नमिता सिंह ने कहा कि पटना विमेंस कॉलेज निरंतर महिला सशक्तिकरण के लिए जाना जाता है। एक सुदृढ़ व्यवस्था व मजबूत नेतृत्व ने इस कॉलेज को नित नए मुकाम हासिल करने में सहायता की है। यहाँ से पढ़ने के बाद छात्राओं ने समाज में कई अच्छे उदाहरण प्रस्तुत किए हैं और महिला शिक्षा व उद्यमिता को बढ़ावा दिया है। उन्होंने छात्राओं से अपील की कि वे समाज के विकास में अपनी शिक्षा का उपयोग करें व समाज को एक नई दिशा दें।इसके बाद विभिन्न विभागों के 2022–2025 में उत्तीर्ण छात्राओं को उनकी डिग्री सर्टिफिकेट प्रदान की गई। कुछ छात्राएँ जो किसी कारणवश इस समारोह में उपस्थित नहीं हो पाईं, उनके अभिभावकों ने उनके स्थान पर अपने बच्चों की डिग्री उपाधि प्राप्त की।

ALSO READ  Hakuhodo and Trigger Happy Studios to elevate the Indian entertainment industry.

अंत में पटना विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो। नमिता सिंह ने समारोह समाप्त होने की घोषणा की। उप-प्राचार्य डॉ. सिस्टर एम. तनिषा ए. सी. ने धन्यवाद ज्ञापन किया। उन्होंने सम्मानित अतिथियों के साथ कॉलेज के सभी शिक्षक व शिक्षकेत्तर कर्मचारियों का भी धन्यवाद किया। उन्होंने छात्राओं व उनके अभिभावकों का भी आभार व्यक्त किया जिन्होंने शिक्षा के लिए इस संस्थान को चुना। कार्यक्रम का मंच संचालन आलोक जॉन ने किया। राष्ट्रगान के बाद समारोह समाप्त हुआ।

patnaites.com
Share your love
patnaites.com
patnaites.com

Established in 2008, Patnaites.com was founded with a mission to keep Patnaites (the people of Patna) well-informed about the city and globe.

At Patnaites.com, we cater Hyperlocal Coverage to
Global and viral news and views. ensuring that you are up-to-date with everything from sports events to campus activities, stage performances, dance and drama shows, exhibitions, and the rich cultural tapestry that makes Patna unique.

Patnaites.com brings you news from around the globe, including global events, tech developments, lifestyle insights, and entertainment news.

Articles: 1587