Global media Update tech Update & Automobile Life Style & Entertainment

पटना सिटी दर्शन विहार परिसर में नवरात्र के मौके पर पूजन सहित दांडिया का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कृष्णा निकेतन गर्ल्स स्कूल चौधरी टौला एवं पटना सिटी सेन्ट्रल स्कूल, पटना सिटी के बच्चों ने सामूहिक रूप से भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत चाइल्ड वेल्फेयर। एशोसियशन आचार्य डॉ. पवन कुमार दर्शन ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस कार्यक्रम में डायरेक्टर निशि दर्शन, प्राचार्या अंजुम अफसाँ, उप प्रचार्य शिवेश कुमार सिंह एवं सभी शिक्षकगण ने कार्यक्रम को संचालित किया। आचार्य डॉ. पवन कुमार दर्शन ने देवी की शक्ति का विस्तार से वर्णन किया।
Amazon: दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म, जहां आपको बेहतरीन डील्स और विश्वसनीय प्रोडक्ट्स मिलते



इसके साथ ही बच्चों ने देवी रूप धारण कर अनेक प्रकार के कार्यक्रम किए और दांडिया के साथ खुब धमाल किया। सभी बच्चों ने बढ़-चढ़ कर पूरे उत्साह के साथ इस कार्यक्रम में भाग लिया और इसको सफल बनाने में बच्चों के साथ-साथ शिक्षकगण ने भी पुरा अपना पूरा सहयोग दिया।इस मौके पर बच्चों एवं अभिभावकों ने देर रात डांडिया का आनन्द लिया।
Auto Amazon Links: No products found.