Global media Update tech Update & Automobile Life Style & Entertainment

पटना। दीघा के विधायक डॉ. संजीव चौरसिया ने गुरुवार को वार्ड संख्या 2, 7 और 8 में तकरीबन 2.25 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली पांच सड़कों और भूगर्भ नाला का शिलान्यास किया।
विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना से वार्ड 2 के रामनगरी सेक्टर 1 में शिव मंदिर के पीछे बनने वाले रोड और नाला की लागत 26.48 लाख रुपए है जबकि सेक्टर 4 के तुलसी नगर में अरुण कुमार के घर से अमरेन्द्र कुमार के घर तक की सड़क और भूगर्भ नाला की लागत 55.49 लाख रुपए है।

वार्ड 7 के उत्तरी पटेल नगर के रोड संख्या 2 में पंडित बद्री प्रसाद के घर से महेश राज के मकान तक की सड़क और नाला की लागत 62.08 लाख रुपए है। इसके अलावा इंद्रपुरी टेक्स्ट बुक कॉलोनी के रोड संख्या 2ए में कैलाश साव के मकान से डॉ. मिथिलेश पांडेय के मकान होते हुए स्व. रजनी प्रसाद के घर तक 47.49 लाख रुपए की लागत से भूगर्भ नाला का निर्माण होगा। उधर, वार्ड 8 में नंदगांव देवी स्थान से गणेश यादव के घर तक 33.28 लाख रुपए की लागत से भूगर्भ नाला और सड़क बनने जा रही है।
डॉ. चौरसिया ने कहा कि स्थानीय लोग अरसे से इनकी मांग कर रहे थे। सड़क खराब होने व जलजमाव से उन्हें काफी कठिनाइयां हो रही थीं। नाला और सड़क बन जाने से समस्या का स्थायी समाधान और सुगम आवागमन का मार्ग प्रशस्त हो जाएगा। शिलान्यास के दौरान वार्ड पार्षद के अलावा मुहल्लों के गणमान्य लोग और स्थानीय कार्यकर्ता मौजूद थे।
Auto Amazon Links: No products found.