Global media Update tech Update & Automobile Life Style & Entertainment

पटना सिटी 27जुलाई। आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए पटना साहिब विधानसभा क्षेत्र में प्रवासी महिला मोर्चा की टीम गाय घाट मंडल, और बजरंग मंडल में संयुक्त रूप से आंगनवाड़ी दीदी, लाभार्थी बहनों, शिव चर्चा बहनों और बुद्धिजीवी बहनों के साथ बैठक कर राज्य सरकार और केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं के उत्थान के लिए गए विकास कार्यों को बताया। माननीय प्रधान मंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी लगातार महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए प्रयासरत है। महिलाओं का विकास राज्य सरकार में शिक्षिका,छात्राओं, बिहार पुलिस, नगर निगम, पंचायतों में दिख रहा है।
उद्यम के क्षेत्र में महिला लगातार अग्रसित है।


Amazon: दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म, जहां आपको बेहतरीन डील्स और विश्वसनीय प्रोडक्ट्स मिलते
प्रवासी महिला मोर्चा की टीम में राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी डॉ नीतू डाबस,महिला मोर्चा राजस्थान की प्रदेश उपाध्यक्ष श्रीमति पिंकी मंडावात, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा,झुंझनू की मंजू कुल्हेरी, शामिल थी। स्थानीय स्तर पर भाजपा महिला मोर्चा उपाध्यक्ष सरोज जायसवाल, क्षेत्रीय प्रभारी कांति केसरी प्रदेश मंत्री शशि बलदिहार, जिला मंत्री स्मिता रानी, सीमा सिंह गायगाट मंडल अध्यक्ष पंकज गुप्ता, बजरंग मंडल अध्यक्ष कौशल किशोर कार्यक्रम का नेतृत्व कर रही थी।



उन्होंने वार्ड नंबर 53 में मां पीतांबरा देवी मंदिर परिसर में लाभार्थी महिलाओ के साथ बैठक की, जिसमें बहुत सारी महिलाओं के साथ साथ राज्यसभा सांसद धर्मशिला गुप्ता शामिल हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता वार्ड नंबर 53 की पार्षद श्रीमति किरण मेहता ने की । कार्यक्रम के सफलता के लिए पंकज गुप्ता और कौशल किशोर प्रयासरत रहे।

आंगनवाड़ी दीदी की बैठक सकरी गली में स्थानीय वार्ड पार्षद विनय कुमार और मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा रश्मि भारती के प्रबंधन में संपन्न हुए।
शिवचर्चा बहनों के साथ बैठक पल्लवी नगर में आयोजित किए गए। बैठक के सफलता के लिए साधना राव और गोपाल कुमार प्रयासरत थे।


बुद्धिजीवी बहनों की बैठक के सफलता के लिए नेहा कुमारी और अजीत कुमार सिंह प्रयासरत रहे।
कार्यक्रम के सफलता के लिए सुरेश सिंह पटेल, राजेश प्रताप, वीणा सिंह, विनोद शौंडिक जुटे रहे।
प्रवासी महिलाओं ने राज्य सरकार और केंद्र सरकार द्वारा महिलाओं के हित में किए गए विकास कार्यों की चर्चा की।

उपस्थित सभी गणमान्य अतिथियों को वार्ड संख्या 71 की पार्षद श्रीमती अंजली राय जी ने अंगवस्त्र से सम्मानित की ।
इस कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विभिन्न राज्यों की प्रवासी महिला मोर्चा की नेत्री नीतू दवास जी , राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी , पिंकी मंडवात , महिला मोर्चा राजस्थान की उपाध्यक्ष , मंजू कोलहरी जिला अध्यक्ष , सरोज जायसवाल जी, कांति केशरी जी , शशि बलडीहार जी , स्मिता रानी जी, अनीता पाण्डेय जी, मालसलामी मंडल अध्यक्ष मनोज यादव जी, मारूफगंज मंडल अध्यक्ष मनोज शाह जी, मारूफगंज महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष अनीता जी, मालसलामी महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सविता यादव जी, युग परिवार के संस्थापक अविनाश कुमार उर्फ पिंकु यादव जी, दीपू यादव जी, राज कुमार राजन जी, प्रदीप शर्मा जी, कुंदन कुमार जी, दीपू साहनी जी, दिनेश शर्मा जी, शशि कुमार जी एवम अन्य गणमान्य उपस्थित थे ।

इस कार्यक्रम में सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं पार्टी का आगामी कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी लाभार्थियों के मध्य दी गई और साथ ही नव निर्मित वृद्धा पेंशन की प्रीतियों का वितरण किया गया ।



Auto Amazon Links: No products found.