Global media Update tech Update & Automobile Life Style & Entertainment

आज दिनांक 28 अगस्त 2025 दिन गुरूवार को जीसस एंड मैरी अकादमी, पटना सिटी के प्रागंण में कृत्रिम गुलदस्ता निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा 4 से 9 तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की प्रचार्या पूजा एन शर्मा की देखरेख में शिक्षिका अर्चना ठाकुर एवं मेनका शुक्ला ने किया। सबों ने अपने-अपने तरीके से इतने खूबसूरत गूलदस्तो का निर्माण किया कि निर्णायक मंडली भी परिणाम देने में परेशान हो गए। लेकिन निर्णय तो देना ही था। अतः निर्णय के अनुसार जूनियर ग्रुप से प्रथम पुरस्कार इरम को द्वितीय पुरस्कार अनन्या राज को एवं तृतीय पुरस्कार केशव कुमार को मिला वही सीनियर ग्रुप से प्रथम पुरस्कार अनोखी कुमारी को द्वितीय पुरस्कार मायरा पैट्रिक और माही प्रिया को एवं तृतीय पुरस्कार इशिका गुप्ता और नंदिनी रानी को मिला।

अंत में विद्यालय के निर्देशक अभिषेक पैट्रिक ने प्रतिभागियो के द्वारा मनोयोग से किए गए लगन एवं मनोयोग से किए गए निर्माण कार्यों की सराहना करने को बाघ्य हो गए साथ ही इन्होंने इस तरह की प्रतियोगिता विद्यालय में आयोजन करने का प्रतिभागियों को वादा किया क्योंकि इस तरह के प्रतियोगिता से छात्र-छात्राओं का मानसिक विकास तो होता ही है साथ ही उनमें नवचेतना का भी संचार होते हुए व्यावसायिक शिक्षा के प्रति भी उनका मस्तिष्क कार्यशील होता है।
Amazon: दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म, जहां आपको बेहतरीन डील्स और विश्वसनीय प्रोडक्ट्स मिलते
Auto Amazon Links: No products found.