Global media Update tech Update & Automobile Life Style & Entertainment

आज जीज़स एंड मेरी एकैडमी, हाजीगंज, कैमाशिकोह, पटना सिटी के प्रांगण में ‘ग्रैंडपेरेन्ट्स डे’ का आयोजन किया गया जिसमें कक्षा प्ले से लेकर कक्षा 2 के बच्चे-बच्चियों को शामिल किया गया । इस कार्यक्रम में उपयुक्त कक्षा के छात्र-छात्राओं ने बढ़चढ़ कर भागीदारी निभायी। इन नन्हे-मुन्ने बच्चे-बच्चियों द्वारा दी गई प्रस्तुति जैसे डांस, भाषण इतनी आर्कषक और जीवंत थी कि सभी दर्शक भावविभोर होकर करतल गगन चुम्बी घ्वनि करने को बाघ्य हो गये ।


कार्यक्रम का संचालन विद्यालय की शिक्षिका गीतांजलि वर्मा ने किया । प्राचार्या पूजा एन शर्मा ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमारे बुजुर्ग हमारी प्रेरणा के श्रोत है। अतः हमें हमेशा उनके द्वारा दी गई सीख को न सिर्फ सम्मान करना चाहिए बल्कि उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात कर अपने जीवन को अग्रसर करना चाहिए। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षिका अजमत आरा, कुमारी इन्दु, संगीता वर्मा एवं श्रुती कुमारी ने अहम भूमिका निभाई
Amazon: दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म, जहां आपको बेहतरीन डील्स और विश्वसनीय प्रोडक्ट्स मिलते
Auto Amazon Links: No products found.