Global media Update tech Update & Automobile Life Style & Entertainment

हिन्दी पखवाड़ा के अन्तर्गत राजकीय महिला महाविद्यालय,गुलजारबाग, पटना में हिन्दी विभाग द्वारा हिन्दी काव्य पाठ तथा हिन्दी के साहित्यकारों की जीवनी एवं रचनाओं की पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित की गई। छात्राओं ने इस अवसर पर अपनी स्वरचित कविता तथा अपने प्रिय कवि की कविता का पाठ किया।महाविद्यालय की प्राचार्या सहित सहायक प्राध्यापिकाओं ने भी अपने प्रिय कवि की कविताओं का पाठ किया।



पोस्टर प्रतियोगिता में शमा परवीन ने प्रथम, खुशी राज ने द्वितीय स्थान तथा समीक्षा कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कविता पाठ प्रतियोगिता में अदिति पाण्डे ने प्रथम, ज्योति कुमारी ने द्वितीय और सोनाली कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। सभी विजेता एवं प्रतिभागी छात्राओं को उनके सार्थक और सुंदर प्रस्तुति के लिए पुरस्कृत किया गया। प्राचार्या श्रीमती श्रुति तेतरवे ने सभी को हिंदी दिवस की बधाई देते हुए हिन्दी को दैनिक जीवन में प्रयोग करने की प्रेरणा दी। हिन्दी विभाग द्वारा हिन्दी भाषा एवं साहित्य के इतिहास की संक्षिप्त जानकारी पावर प्वाइंट प्रस्तुति से दी गई। कार्यक्रम का संचालन हिन्दी विभाग की डॉ० उषा यादव ने तथा धन्यवाद ज्ञापन श्रीमती अनिता एक्का ने किया।
Amazon: दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म, जहां आपको बेहतरीन डील्स और विश्वसनीय प्रोडक्ट्स मिलते
Auto Amazon Links: No products found.