Global media Update tech Update & Automobile Life Style & Entertainment

नई दिल्ली: हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (सेकुलर) के युवा प्रकोष्ठ की दिल्ली प्रदेश कार्यकारिणी की महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया, नई दिल्ली में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। बैठक में सर्वसम्मति से श्री अविनाश श्रीवास्तव जी को दिल्ली प्रदेश युवा प्रकोष्ठ का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
Amazon: दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म, जहां आपको बेहतरीन डील्स और विश्वसनीय प्रोडक्ट्स मिलते
नवनियुक्त अध्यक्ष श्री अविनाश श्रीवास्तव जी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री कमाल परवेज जी को अपनी 20-सदस्यीय प्रदेश कार्यकारिणी की सूची सौंप दी। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री परवेज ने सभी पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए पार्टी के संस्थापक, पूर्व मुख्यमंत्री एवं वर्तमान केंद्रीय मंत्री श्री जीतन राम मांझी जी के विचारों एवं संगठन विस्तार के संकल्प को साझा किया।

इस बैठक में कई गणमान्य पदाधिकारीगण उपस्थित रहे, जिनमें अदिति शर्मा, डॉ. दीनदयाल गुप्ता जी, दिल्ली प्रदेश प्रभारी श्री पंकज मालाकार जी, श्री सलीम सिद्दीकी जी, अधिवक्ता श्री जितेन्द्र त्यागी जी, मोहम्मद रफीक जी , साधना, दिव्या कुमारी सहित दिल्ली प्रदेश कार्यकारिणी के सभी सदस्य सम्मिलित थे।
बैठक में संगठन के सुदृढ़ीकरण, युवाओं की सक्रिय भागीदारी और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर व्यापक चर्चा की गई।
Auto Amazon Links: No products found.