Global media Update tech Update & Automobile Life Style & Entertainment

पटना, 08 मार्च 2025: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पटना स्थित जदयू कार्यालय के कर्पूरी सभागार में आयोजित ‘नारी शक्ति सम्मेलन’ में शामिल हुए। इस कार्यक्रम का आयोजन बिहार प्रदेश महिला जनता दल यूनाइटेड (जदयू) द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर किया गया था। मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर सम्मेलन का विधिवत उद्घाटन किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उपस्थित महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और कहा, “यह दिन महिलाओं के सम्मान, उनके अधिकारों और उनके सशक्तिकरण को समर्पित है।” उन्होंने महिलाओं के उत्थान और आत्मनिर्भरता के लिए सरकार द्वारा किए गए प्रयासों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनकी सरकार शुरू से ही महिलाओं को समाज में समान अधिकार दिलाने के लिए प्रतिबद्ध रही है।



Amazon: दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म, जहां आपको बेहतरीन डील्स और विश्वसनीय प्रोडक्ट्स मिलते
मुख्यमंत्री ने कहा, “पहले जिन लोगों को शासन का अवसर मिला, उन्होंने महिलाओं को आगे बढ़ाने के लिए कोई सार्थक प्रयास नहीं किया। हमारी सरकार ने महिलाओं के विकास के लिए कई योजनाएं चलाईं, जिसका परिणाम है कि आज हर क्षेत्र में महिलाएं आगे बढ़ रही हैं।”
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का स्वागत जदयू महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष डॉ. भारती मेहता ने पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया। सम्मेलन में शामिल महिलाओं ने तालियों की गड़गड़ाहट से मुख्यमंत्री का जोरदार स्वागत किया।



इस अवसर पर जल संसाधन सह संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी, परिवहन मंत्री श्रीमती शीला मंडल, जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद संजय कुमार झा, जदयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, विधान पार्षद संजय कुमार सिंह उर्फ गांधीजी, पूर्व मंत्री श्रीमती रंजू गीता सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी रही, जिन्होंने अपने अनुभव साझा किए और महिला सशक्तिकरण के लिए अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन के अंत में महिलाओं को शिक्षा, रोजगार और समाज के सभी क्षेत्रों में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
Auto Amazon Links: No products found.