Global media Update tech Update & Automobile Life Style & Entertainment

पटना, 24 दिसंबर 2023 : जन अधिकारी पार्टी (लो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद श्री राजेश रंजन उर्फ़ पप्पू यादव जी आज 57 वर्ष के हो गए। इस मौके पर आज पटना के मंदिरी स्थित पार्टी कार्यालय में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अख़लाख अहमद, राष्ट्रीय महासचिव प्रेमचंद सिंह, राष्ट्रीय महासचिव राजेश रंजन पप्पू प्रदेश अध्यक्ष राघवेद्र कुशवाहा, प्रवक्ता अभिजीत सिंह, मनीष, राजू मिश्रा, पुरुषोत्तम,आजाद चाँद, गौतम आनंद, रमेश, सत्येंद्र पासवान,नीतीश ने


 Amazon: दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म, जहां आपको बेहतरीन डील्स और विश्वसनीय प्रोडक्ट्स मिलते
 
  
  Amazon: दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म, जहां आपको बेहतरीन डील्स और विश्वसनीय प्रोडक्ट्स मिलते 
 सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर 57 पाउंड का केक काटा और राष्ट्रीय अध्यक्ष की लम्बी आयु के लिए कामना की।


पप्पू यादव का जन्मदिन सेवादारी के रूप में राज्यभर में मनाया गया, वहीं, जाप पार्टी कार्यालय में पप्पू यादव के समर्थकों द्वारा गरीब और असहाय लोगों के बीच 1000 कम्बल बांटकर उनके लंबी उम्र के लिए दुआ की गई। यहाँ भी जाप नेताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव के जन्मदिन को सेवादारी के रूप में मनाया। इसी मौके पर राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रेमचन्द सिंह ने जन्मदिन पर कम्बल वितरण करते हुए कहा कि पप्पू यादव जीवन बिहार के गरीब लोगों के लिए समर्पित है। गरीबों के मसीहा पप्पू यादव के 57वें जन्मदिन के उपलक्ष्य पर पार्टी पूरे बिहार में सेवा दिवस के रूप में माना रही है। हर जरूरतमंद के कम्बल, बीमार लोगों के लिए रक्तदान और जिला अस्पतालों में मरीजों के लिए फल दवाई और कम्बल का वितरण किया जा रहा है।

इसके साथ ही जाप के राष्ट्रीय महासचिव राजेश पप्पू ने कहा कि पार्टी के द्वारा हजारों लोगों को भोजन कराया जा रहा है। पार्टी कार्यकर्ता शहर के विभिन्न इलाकों में गरीबों के बीच भोजन का वितरण कर रहे है। उन्होंने कहा कि पप्पू यादव देश एक असंख्य लोगों की उम्मीद हैं। जब भी कोई किसी कष्ट में होता है, तो सबसे पहले उनके पास पप्पू यादव पहुँचते हैं। इसलिए लोग उन्हें जननेता मानते हैं और वे आज लोगों की अंतिम उम्मीद हैं। उन्होंने कहा कि पप्पू यादव का जन्मदिन हर साल सेवा दिवस के रूप में मनाया जाता है और इस अवसर पर अधिक से अधिक लोगों की मदद हम सभी पार्टी के नेताओं व् कार्यकर्ताओं का लक्ष्य होता है।
Auto Amazon Links: No products found.