Global media Update tech Update & Automobile Life Style & Entertainment

पटना। गुरुवार को राजकीय प्रेमचंद रंगशाला में आयोजित मेरिडियन कॉन्वेंट हाई स्कूल के 20वें वार्षिकोत्सव ने अभिभावकों और दर्शकों का दिल जीत लिया। इस भव्य आयोजन में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने संगीत, नाटक और आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियों से समां बांध दिया।


कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व विधान पार्षद डॉ. रणवीर नंदन, विधायक सुदय यादव और वरिष्ठ कांग्रेस नेता व समाजसेवी कपिलदेव प्रसाद यादव ने संयुक्त रूप से किया। समारोह में मेरिडियन कॉन्वेंट हाई स्कूल के सचिव केके गनायक ने आगंतुक अतिथियों का गर्मजोशी से स्वागत किया।
Amazon: दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म, जहां आपको बेहतरीन डील्स और विश्वसनीय प्रोडक्ट्स मिलते
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के मेधावी छात्रों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया। पुरस्कार प्राप्त करने वाले छात्रों में शुभम कुमार, रौशन कुमार, अमन कुमार, विशाल राज मिश्रा, विपिन कुमार (मॉनिटर), अंकित कुमार, अंकेश चक्रवर्ती, प्रेम कुमार, विवेक कुमार, धर्मशंकर कुमार, आयुषी कुमारी, सृष्टि रानी, नेहा कुमारी, सानिया सिंह, कशिश पासवान और तनु कुमारी शामिल थे।


मुख्य अतिथि प्रो. रणवीर नंदन ने बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों की सराहना की और अभिभावकों से आग्रह किया कि वे अपने बच्चों के शैक्षणिक विकास के साथ-साथ उनकी रुचियों का भी ख्याल रखें।


इस आयोजन को सफल बनाने में स्कूल के शिक्षकों का अहम योगदान रहा। संयोजन का कार्य अवनीश जोशी, विशाल महाराज, ए.के. अरुण, अवधेश सर, अंजली मैम और डॉली मैम ने किया। शिक्षकों ने छात्रों को तैयार करने में अपनी पूरी मेहनत और लगन से उनका मार्गदर्शन किया।कार्यक्रम में छात्रों की प्रस्तुतियों ने न केवल अभिभावकों बल्कि उपस्थित दर्शकों को भी मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यालय के इस वार्षिकोत्सव ने छात्रों की रचनात्मकता और कला प्रतिभा को मंच प्रदान कर उन्हें प्रोत्साहित किया।
Auto Amazon Links: No products found.