Global media Update tech Update & Automobile Life Style & Entertainment

पटना । जानी-मानी सामाजिक संस्था मृदुराज फॉउण्डेशन के तत्वावधान मे सावन महोत्सव का आयोजन संस्था के पटना आशियाना स्थित कार्यालय मे किया गया। संस्था की महिला संभाग द्वारा आयोजित “सखी-सहेली मिलन समारोह” का उद्घाटन संस्था के अध्यक्ष एवं भाजपा प्रवक्ता राजीव रंजन ने किया, जबकि कार्यक्रम का नेतृत्व संस्था से जुड़ी महिलाओं ने किया।


इस अवसर पर सैकड़ों महिलाओं ने हरे वस्त्र में भक्ति, लोक एवं फिल्म संगीत की धुन पर जम कर मस्ती की, और पूरा माहौल सावनमय हो गया।
Amazon: दुनिया का सबसे बड़ा ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म, जहां आपको बेहतरीन डील्स और विश्वसनीय प्रोडक्ट्स मिलते

सभी महिलाओं के बीच कई तरह के फनी गेम्स एवं मेहंदी प्रतियोगिता भी आयोजित की गयी।
इस अवसर पर संस्था से जुड़ी महिलाओं ने कहा कि आज की भागदौर भड़ी जिंदगी मे जो तनाव है, वह ऐसे आयोजनों से थोड़ा कम होता है।

सावन महोत्सव मे मुख्य रूप से संगीता शर्मा, स्वेता कुमारी, निक्की शर्मा, पंखुड़ी सिन्हा, एकता सिन्हा, आरती पाण्डेय, अंजू झा, कोमल सिंह, गुड़िया पांडेय, चांदनी कुमारी, वंदना सिन्हा, अनुराधा सिन्हा, सुनीता देवी, रीना देवी साहित सैकड़ों महिलाएं उपस्थित थीं।
Auto Amazon Links: No products found.