Global media Update tech Update & Automobile Life Style & Entertainment

पटना, 10 अगस्त। पटना वीमेंस कॉलेज (ऑटोनोमस) के इंग्लिश कम्युनिकेशन एंड मीडिया (ECM) विभाग की ओर से सोमवार को वार्षिक मीडिया क्विज़ ‘क्विज़िकल 2026’ के 24वें संस्करण का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कॉलेज के विभिन्न विभागों और सेमेस्टर की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता का संचालन ECM विभाग के फैकल्टी सदस्य एवं क्विज़मास्टर श्री फ्रैंक क्रिश्नर ने किया। उन्होंने खेल, राजनीति, सिनेमा, संगीत सहित राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के समसामयिक विषयों से जुड़े सवाल प्रतिभागियों से पूछे। छात्राओं ने अपनी तैयारी और सामान्य ज्ञान का प्रदर्शन करते हुए सवालों के जवाब दिए।

प्रतियोगिता में फरीहा रियाज़ी (बीबीए विभाग), स्वाति सुमन (अंग्रेज़ी विभाग) और साक्षी क्रि (राजनीति विज्ञान विभाग) विजेता रहीं। वहीं सिमरन कुमारी (अर्थशास्त्र विभाग), शांति प्रिया (भूगोल विभाग) और हर्षिता मिश्रा (ECM विभाग) ने प्रथम उपविजेता का स्थान हासिल किया।
द्वितीय उपविजेता के रूप में प्रज्ञा भारती (इतिहास विभाग), समीक्षा कश्यप (जूलॉजी विभाग) और शुचिता श्यामा (अंग्रेज़ी विभाग) रहीं।

कार्यक्रम के अंत में विजेता एवं उपविजेता प्रतिभागियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ECM विभागाध्यक्ष डॉ. तौसीफ हसन के साथ सुश्री रूना, श्री अमिताभ रंजन, श्री प्रशांत रवि, श्री अजय कुमार झा और डॉ. अपराजिता पाठक, सभी सहायक प्राध्यापक, उपस्थित रहे।
‘क्विज़िकल 2026’ के माध्यम से छात्राओं को मनोरंजन के साथ-साथ समसामयिक घटनाओं, मीडिया और सामान्य ज्ञान से जुड़ने का अवसर मिला। कार्यक्रम ने छात्राओं की बौद्धिक क्षमता, त्वरित निर्णय लेने की क्षमता और टीम भावना को भी प्रोत्साहित किया।
Auto Amazon Links: No products found.